गंगा सेवा सदन हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क कैंसर सर्जरी, मरीज को मिली नई जिंदगी

मिर्जापुर निवासी 41 वर्षीय मरीज मंजू देवी का गॉल ब्लैडर एवं पेट के कैंसर से संबंधित सफल ऑपरेशन गंगा सेवा सदन हॉस्पिटल में किया गया।
इस जटिल सर्जरी को हॉस्पिटल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. दीपक कुमार सिंह द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। विशेष बात यह रही कि मरीज का संपूर्ण उपचार आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पूरी तरह निःशुल्क किया गया, जिससे मरीज के परिवार को बड़ी राहत मिली।
ऑपरेशन की सफलता के बाद हॉस्पिटल के चेयरमैन श्री राकेश मौर्या एवं डायरेक्टर श्रीमती सुशीला मौर्या ने डॉक्टरों एवं पूरी मेडिकल टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गंगा सेवा सदन का उद्देश्य हर जरूरतमंद मरीज को बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
उन्होंने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सफल उपचार समाज के लिए प्रेरणा हैं और आयुष्मान योजना जैसी सुविधाएं गरीब एवं मध्यम वर्ग के मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही हैं।
गंगा सेवा सदन हॉस्पिटल – जहां सेवा ही संकल्प है।
स्थान: गंगा सेवा सदन हॉस्पिटल,चाँदपुर चौराहा, वाराणसी ।
मरीज: मंजू देवी (41 वर्ष), मिर्जापुर
सर्जन: डॉ. दीपक कुमार सिंह (कैंसर सर्जन)
आयुष्मान योजना के अंतर्गत निःशुल्क उपचार
























