उत्तराखंडकाशीपुर-उत्तराखण्ड़

खराब मौसम की चेतावनी,ज़िलें भर मे स्कूलो/आँगनवाड़ियों की छुट्टी

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

ऊधम सिंह नगर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद ऊधमसिंह नगर सहित राज्य के विभिन्न जनपदों में दिनांक 23 जनवरी 2026 से 27 जनवरी 2026 तक कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश जबकि कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। खराब मौसम की इस चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं।मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते विद्यालय जाने वाले विद्यार्थियों, विशेषकर छोटे बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बड़ा निर्णय लिया है। आदेश जारी करते हुए उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोपरि है।जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार दिनांक 24 जनवरी 2026 (शनिवार) को जनपद ऊधमसिंह नगर के समस्त शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 12 तक के सभी विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। इसके साथ ही जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों के लिए भी अवकाश रहेगा।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उक्त आदेश का किसी भी स्तर पर उल्लंघन आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के सुसंगत प्रावधानों के अंतर्गत माना जाएगा और संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close