क्षत्रिय धर्म संसद काशी द्वारा डाक्टर रमेश प्रताप सिंह का अभिनंदन

समाज के प्रबुद्धजनों,शिक्षाविदों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने डाक्टर रमेश प्रताप सिंह को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित
डॉ.रमेश प्रताप सिंह ने कहा यह पुरस्कार उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक निष्ठा व समर्पण से कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा
वाराणसी :- क्षत्रिय धर्म संसद काशी के तत्वावधान में 16 फ़रवरी सोमवार को मीरापुर बसही स्थित चंद्र वाटिका लॉन में एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया | यह कार्यक्रम डॉ रमेश प्रताप सिंह प्रधानाचार्य उदय प्रताप इंटर कॉलेज को राज्यपाल पुरस्कार हेतु चयनित होने के गौरवपूर्ण अवसर पर आयोजित किया गया | समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि डॉ.सिंह का चयन न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण और शैक्षिक उत्कृष्टता का प्रमाण है बल्कि यह संपूर्ण काशी क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है उनके नेतृत्व में विद्यालय ने शैक्षणिक गुणवत्ता,अनुशासन,नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं |
कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्धजनों, शिक्षाविदों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने डॉ.सिंह को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया | वक्ताओं ने उनके प्रशासनिक कौशल, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता तथा शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नवाचार की सराहना की | अपने संबोधन में डॉ.रमेश प्रताप सिंह ने इस सम्मान को संपूर्ण विद्यालय परिवार,शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को समर्पित करते हुए कहा कि यह पुरस्कार उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक निष्ठा व समर्पण से कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा | अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा समाज में शिक्षा के महत्व को सर्वोपरि बताते हुए ऐसे प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के सम्मान की परंपरा को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया |
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रणविजय सिंह,अरविंद सिंह,संजीव कुमार सिंह, अंबिका सिंह,महेश्वर सिंह,दीपा सिंह, अरुण कुमार सिंह,संजय सिंह,बिनय सिंह,कुश प्रताप,दृग्विंदु मणि,सर्वजीत शाही,सत्येन्द्र सिंह ,प्रवीण सिंह,नागेंद्र सिंह राजेश्वर सिंह आदि उपस्थित रहे | कार्यक्रम का संचालन डॉ.संजय सिंह गौतम एवं धन्यवाद ज्ञापन किरण सिंह ने किया ||
























