कैम्पेन सम्मान से जीवन, अधिकार से रक्षा के तहत जागरूकता शिविर आयोजित

कैम्पेन सम्मान से जीवन, अधिकार से रक्षा के तहत जागरूकता शिविर आयोजित
करनाल, 21 अगस्त । जिला व सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कैम्पेन सम्मान से जीवन, अधिकार से रक्षा के अंतर्गत वीरवार को जिला में विभिन्न स्थानों पर हैल्प डेस्क लगाए गए है।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डाॅ. इरम हसन ने बताया कि वीरवार को कैम्पेन सम्मान से जीवन, अधिकार से रक्षा के तहत पैरा लीगल वालंटियर द्वारा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन,नागरिक अस्पताल,एस बी आई बैंक, सेक्टर 12 व मिनी सेक्रेटेरिएट में जागरूकता शिविरो का आयोजन किया गया। जिसमें पैरा लीगल वालंटियर पूजा, रिम्पी, सिंदर, सुषमा व निशा ने जन साधारण को कैम्पेन व वरिष्ठ नागरिकों के उनके अधिकारों बारे जानकारी दी और माता-पिता व वरिष्ठ नागरिकों का आदर करने के लिए प्रेरित किया।
इसके अलावा पैरा लीगल वालंटियर द्वारा पौधारोपण व पौधा वितरण कर जन साधारण को पर्यावरण सुरक्षा के लिए माता पिता व प्रियजनों के नाम पौधे लगाने व उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया । इस दौरान पैनल अधिवक्ता सुषमा व फ्रंड ऑफिस बलकार, काॅर्डिनेटर, पैरा लीगल वालंटियर निशा ने न्यायिक परिसर मे हैल्प डेस्क लगाकर जनसाधारण को लोक अदालत के लाभों बारे जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने आमजन को 13 सितंबर को जिला न्यायालय में लगने वाली नेशनल लोक अदालत से अवगत करवाया और अपने लंबित मुकदमों का लोक अदालत के जरिए निपटारा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होने जन साधारण को लोक अदालत बारे जानकारी संबंधित पम्पलेट भी वितरित किए।





