लखनऊ-उत्तरप्रदेश

कुशल प्रशासक बाबू कल्याण सिंह की जन्म जयंती पर बरसे श्रद्धा के फूल

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

लखनऊ , मोहित लोधी – UNS न्यूज एजेंसी , पूर्व मुख्यमंत्री एवं कुशल प्रशासक स्वर्गीय बाबू कल्याण सिंह की 94 वीं जन्म जयंती के अवसर पर आज सुबह नगर निगम मुख्यालय के सामने स्थापित उनकी प्रतिमा पर हजारों लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया पुष्प अर्पण एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम के सहयोग से जिला लोधी राजपूत क्षत्रिय सभा द्वारा किया गया उनकी स्मृतियों को ताजा करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि , बाबू कल्याण सिंह सभी के बाबू जी होने के साथ – साथ गरीबों के मसीहा थे कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची नगर प्रमुख सुषमा खर्कवाल ने कल्याण सिंह के चरणों में पुष्प अर्पित हुए उनकी प्रतिमा पर छतरी लगाने की घोषणा करते हुए उन्हें नमन किया, पुष्पांजलि कार्यक्रम में मुख रूप से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज सिंह , पूर्व महापौर संयुक्ता भारतीय , पूर्व सांसद कौशल किशोर , विधायक योगेश शुक्ल , विधायक नीरज बोरा सहित तमाम गणमान्य लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close