काशीपुर-उत्तराखण्ड़

किसान सुखवंत आत्महत्या मामले मे एस. आई. टी. का गठन

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,,,थाना आईटीआई निवासी सुखवन्त सिंह द्वारा 10/11 जनवरी 2026 की रात काठगोदाम, हल्द्वानी में आत्महत्या किए जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी और गहन विवेचना सुनिश्चित करने के लिए पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय विशेष अन्वेषण दल (SIT) का गठन किया गया है।
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, इस संवेदनशील मामले की जांच के लिए पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ श्री नीलेश आनन्द भरणे की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय SIT गठित की गई है। SIT में पुलिस अधीक्षक चम्पावत श्री अजय गणपति, क्षेत्राधिकारी टनकपुर सुश्री वन्दना वर्मा, निरीक्षक दिवान सिंह बिष्ट (जनपद चम्पावत) तथा उपनिरीक्षक मनीष खत्री (जनपद चम्पावत) को शामिल किया गया है।
विवेचना की निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से इस प्रकरण से जुड़े निलंबित 3 उपनिरीक्षक,1 अपर उपनिरीक्षक,1 मुख्य आरक्षी एवं 7 आरक्षियों सहित कुल 12 पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से गढ़वाल रेंज के जनपद चमोली एवं रुद्रप्रयाग स्थानांतरित कर दिया गया है।
पुलिस मुख्यालय ने SIT को यह भी निर्देश दिए हैं कि प्रकरण से संबंधित सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो तथा मृतक द्वारा ई-मेल के माध्यम से की गई शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों का गहन और तथ्यपरक परीक्षण किया जाए। ई-मेल में स्थानीय व्यक्तियों एवं जनपद ऊधमसिंहनगर पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध लगाए गए आरोपों की भी विधि सम्मत जांच कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस मुख्यालय के इस निर्णय को मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एक अहम कदम माना जा रहा है। अब सभी की निगाहें SIT की जांच पर टिकी हैं, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि सुखवन्त सिंह आत्महत्या प्रकरण के पीछे की सच्चाई क्या है और दोषियों के विरुद्ध क्या कार्रवाई होती है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close