वाराणसी/उत्तरप्रदेश

किआ इंडिया ने एसयूवी न्यू किया सेल्टास को वाराणसी मे किया लॉन्च

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

ग्राहकों की पसंद बनी एसयूवी न्यू किया सेल्टास

नई सेल्टोस ग्राहकों को बेहतर सेफ्टी, कम्फर्ट और आधुनिक तकनीक का अनुभव देगी – चंदन सिंह

वाराणसी :- किआ इंडिया ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी किया न्यू सेल्टास को भारतीय बाज़ार में लॉन्च कर दिया है | यह लॉन्च रोहनिया स्थित कबीर किआ शोरूम पर किया गया जहाँ नए मॉडल का औपचारिक अनावरण हुआ | इस मौके पर किया इंडिया के एरिया सेल्स मैनेजर अश्विनी श्रीवास्तव,कबीर किया डीलरशिप के मैनेजिंग डायरेक्टर सचिन तलवार सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे | सभी अतिथियों ने फीता काटकर किया न्यू सेल्टास का उद्घाटन किया | कंपनी के अनुसार किआ न्यू सेल्टोस को पहले की तुलना में और अधिक प्रीमियम,सुरक्षित और आरामदायक बनाया गया है | यह एसयूवी अब नए ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर आधारित है जो पहले से अधिक मजबूत स्ट्रक्चर प्रदान करता है जिससे वाहन की स्टेबिलिटी और सेफ्टी में सुधार हुआ है |

किया न्यू सेल्टास में मुख्य रुप से डिज़ाइन और फीचर्स में उल्लेखनीय सुधार,ड्राइविंग एक्सपीरियंस पहले से बेहतर,पिछले मॉडल की तुलना में 95 मिमी अधिक लंबाई और केबिन स्पेस और लेगरूम बढ़ाकर 80 मिमी तक अधिक किया गया है | कंपनी के अनुसार किआ न्यू सेल्टोस की एक्स शोरूम शुरुआती कीमत 10.99 लाख रूपये रखी गई है | डिज़ाइन,फीचर्स और कंफर्ट के लिहाज़ से यह एसयूवी अब पहले से अधिक प्रीमियम सेगमेंट में आती है |

जनरल मैनेजर चंदन सिंह ने बताया कि नई सेल्टोस ग्राहकों को बेहतर सेफ्टी, कम्फर्ट और आधुनिक तकनीक का अनुभव देगी |

उक्त अवसर पर कबीर किया मोटर्स शोरूम के डायरेक्टर सचिन तलवार, जनरल मैनेजर चंदन सिंह,सेल्स मैनेजर योगेंद्र सिंह एवं सभी कबीर किया के समस्त सेल्स स्टाफ उपस्थित थे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close