वाराणसी/उत्तरप्रदेश

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में पद्मभूषण गुरु डॉ० सरोजा वैद्यनाथन को समर्पित त्रि – दिवसीय भरतनाट्यम नृत्य कार्यशाला का शुभारंभ

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow


वाराणसी । 17 फ़रवरी 2026 : नृत्य विभाग, संगीत एवं मंच कला संकाय, काशी हिंदू विश्वविद्यालय द्वारा पद्मभूषण गुरु डॉ० सरोजा वैद्यनाथन को समर्पित त्रि-दिवसीय भरतनाट्यम नृत्य कार्यशाला का आयोजन 17 से 19 फरवरी 2026 के मध्य आयोजित किया गया है l कार्यशाला का शुभारम्भ त्रिमूर्ति माल्यार्पण के साथ हुआ । संकाय प्रमुख प्रो. संगीता पंडित तथा नृत्य विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. दीपांविता सिंहा राय द्वारा विषय विशेषज्ञ श्रीमती शायनी चक्रवर्ती को पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया । विषय विशेषज्ञ श्रीमती शायनी चक्रवर्ती, भरतनाट्यम नृत्य की प्रसिद्ध नृत्यांगना है और प्रसिद्ध गुरु रमा वैद्यनाथन जी की शिष्या हैं । उसके पश्चात भरतनाट्यम नृत्य के शोध छात्राओं ने पद्मभूषण गुरु डॉ० सरोजा वैद्यनाथन को समर्पित डॉक्यूमेंट्री को प्रस्तुत किया गया । तत्पश्चात् विभाग की छात्राओं द्वारा पुष्पांजलि नृत्य की प्रस्तुति दी गई, जिसमें सुश्री कनिश, सुश्री कनिष्का, सुश्री यशोमिता, सुश्री नंदिता तथा सुश्री मेघना सम्मिलित थी । संकाय प्रमुख प्रो० संगीता पंडित द्वारा छात्र–छात्राओं को आशीर्वचन प्रदान किया गया । इस त्रि-दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन समारोह के अवसर पर संकाय प्रमुख प्रो० संगीता पंडित, नृत्य विभागाध्यक्ष डॉ० दीपान्विता सिंहा रॉय, डॉ. रंजना उपाध्याय, डॉ. खिलेश्वरी पटेल और डॉ० सत्यवर प्रसाद तथा संकाय के सभी सदस्य उपस्थित रहे । मंच एवं प्रकाश व्यवस्था का कार्य श्री नरेंद्र मिश्रा जी द्वारा किया गया और कार्यक्रम का संचालन डॉ० खिलेश्वरी पटेल द्वारा किया गया ।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close