वाराणसी/उत्तरप्रदेश

काशी प्रबुद्ध महिला मंच ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य समारोह का किया आयोजन

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

सदस्याओं को उनके योगदान,समर्पण और उपलब्धियों के लिए किया गया सम्मानित ||

वाराणसी :- काशी प्रबुद्ध महिला मंच की तरफ से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया | यह समारोह गंगा किनारे स्थित एक होटल में आयोजित किया गया जिसमें मंच की सदस्याओं को उनके योगदान,समर्पण और उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया | समारोह की अध्यक्षता अंजलि अग्रवाल ने की जिन्होंने अपने संबोधन में कहा हम सब महिलाएँ बेहद सशक्त हैं हम सब में कुछ न कुछ गुण छिपे रहते हैं हम अपनी ऊर्जा,समाज के प्रति समर्पण और सेवा भाव से आगे बढ़ते हैं तो वो एक मिसाल कायम होती है |

समारोह का शुभारंभ संयोजिका रेनू कैला के काव्य पाठ से हुआ | इसके बाद अध्यक्षा अंजलि अग्रवाल एवं प्रिया अग्रवाल ने गीतों के माध्यम से मंच की सदस्याओं को उनके योगदान,समर्पण और उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया |

सम्मानित होने वाली सदस्यों में शोभा कपूर,ममता तिवारी,छवि अग्रवाल,चंद्रा शर्मा,नूतन रीता अग्रवाल,ममता जायसवाल,नीतू सिंह,पूनम,अनिमा मिश्रा, गीता ,रीता कश्यप,संगीता अग्रवाल, ममता पाड़िया,रिचा भार्गव,छवि और वन्दना श्रीवास्तव को स्मृति चिन्ह और उपहार प्रदान किया गया |

समारोह न सिर्फ़ सम्मान का प्रतीक था, बल्कि मंच की सदस्याओं के प्रति आस्था और समर्थन का भी संदेश था | सभी सदस्यों ने एक दूसरे के साथ यादगार तस्वीरें लीं और गेम्स और स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ़ उठाते हुए भविष्य के लिए नये लक्ष्य तय किए गए ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close