काशीपुर-उत्तराखण्ड़

काशीपुर पुलिस का नशे पर प्रहार, सवा करोड़ से अधिक के नशीले इंजेक्शन की खेप बरामद

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

काशीपुर/ उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,,नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी और अहम सफलता मिली है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली काशीपुर पुलिस, एसओजी काशीपुर एवं फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FSDA) की संयुक्त टीम ने ट्रांसपोर्ट के माध्यम से मंगाई गई नशीले इंजेक्शनों की भारी खेप बरामद की है।
पुलिस के अनुसार बरामद नशीले इंजेक्शनों की अनुमानित खुदरा कीमत लगभग 1 करोड़ 32 लाख रुपये आँकी गई है।

ट्रांसपोर्ट के जरिये मंगाई गई थी नशीली खेप
दिनांक 15 दिसंबर 2025 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कोतवाली काशीपुर पुलिस एवं एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम ने SAFEXPRESS ट्रांसपोर्ट, दड़ियाल रोड, टांडा उज्जैन, काशीपुर में चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान ट्रांसपोर्ट में रखी संदिग्ध पेटियों की तलाशी ली गई, जिसमें नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप बरामद हुई।

43,950 नशीले इंजेक्शन बरामद
तलाशी के दौरान
▪️ 16 गत्तों में रखे BINORPHINE (Buprenorphine Injection IP) के 1,598 डिब्बों में कुल 39,950 इंजेक्शन
▪️ 02 गत्तों में रखे REXOGESIC (Buprenorphine Injection) के 160 डिब्बों में कुल 4,000 इंजेक्शन
बरामद किए गए।

इस प्रकार कुल 43,950 नशीले इंजेक्शन पुलिस द्वारा कब्जे में लिए गए।
Controlled Drugs की पुष्टि
मौके पर पहुंचे वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार एवं औषधि निरीक्षक निधि शर्मा द्वारा बरामद दवाओं की विस्तृत तकनीकी जांच की गई।
जांच में स्पष्ट हुआ कि बरामद दोनों दवाएं Controlled Drugs की श्रेणी में आती हैं, जिनका परिवहन केवल लाइसेंस प्राप्त इकाइयों द्वारा ही किया जा सकता है।
मौके पर विधिवत इन्वेंट्री रिपोर्ट तैयार की गई।
फरार अभियुक्त के खिलाफ NDPS एक्ट में मुकदमा
पुलिस जांच में सामने आया कि यह नशीले इंजेक्शन
➡️ रिपुल चौहान पुत्र रक्षपाल सिंह,
निवासी ग्राम नजीमपुर, पोस्ट जलालाबाद, थाना नजीबाबाद, जिला बिजनौर (उ.प्र.),
हाल निवासी वार्ड संख्या-13, कविनगर, कोतवाली काशीपुर
द्वारा मंगाए गए थे।

अभियुक्त के विरुद्ध मु. FIR संख्या 477/2025, धारा 8/21/22/60/29 NDPS एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।
फिलहाल अभियुक्त फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

एसएसपी का सख्त संदेश
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि
“जनपद ऊधम सिंह नगर में नशे के अवैध कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। नशा तस्करों के खिलाफ सख्त, प्रभावी और निरंतर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।”

*** कार्रवाई में शामिल टीमें
फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन
▪️ नीरज कुमार (वरिष्ठ औषधि निरीक्षक)
▪️ निधि शर्मा (औषधि निरीक्षक)

पुलिस टीम
▪️ निरीक्षक हरेन्द्र सिंह चौधरी (कोतवाली काशीपुर)
▪️ वरिष्ठ उप निरीक्षक के.सी. आर्य
▪️ उप निरीक्षक सुनील सुतेड़ी (प्रभारी एसओजी)
▪️ उप निरीक्षक हेमचंद्र तिवारी
▪️ उप निरीक्षक मनोज सिंह धौनी
▪️ उप निरीक्षक गिरीश चंद्र
▪️ हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार
▪️ हेड कांस्टेबल विनय कुमार
▪️ हेड कांस्टेबल दीपक कुमार

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close