कपसेठी पुलिस ने अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर बहला फुसलाकर कर भगाने वाला किशोर को किया गिरफ्तार

वाराणसी :- पुलिस आयुक्त कमीशनरेट वाराणसी के द्वारा जुर्म एवं जरायम के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान व वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के क्रम में पुलिस उपायुक्त गोमती जोन कमिश्नरेट वाराणसी व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन एवं सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब गोमती जोन कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक के कुशल मार्गदर्शन में रोकथाम जुर्म जरायम व विभिन्न मुकदमों में वांछित वारंटियों,अभियुक्तो के गिरफ्तारी व चोरी,छिनैती में वांछित अभियुक्तो और गुमशुदा व अपहृता के तलाश पतारसी सुरागरसी के क्रम मे उप निरीक्षक शशांक राय मय हमराही कर्मचारीगण के क्षेत्र मे मौजूद थे | मुखबीर खास की सूचना पर बरामद शुदा अपहृता सम्बन्धित मु0अ0सं0-023/2026 धारा 87/137 (2) बीएनएस आभा राजभर (काल्पनिक नाम) निवासी ग्राम रघनाथपुर थाना कपसेठी वाराणसी उम्र करीब 16 वर्ष के जेर निगरानी महिला कर्मचारी म0आ0 अन्जू द्वितीय के तथा एक नफर वांछित बाल अपचारी सम्बन्धित मु0अ0सं0 – 023/2026 धारा 87/137(2) बीएनएस थाना कपसेठी कमिशनरेट वाराणसी बाल अपचारी दर्श दूबे उर्फ चन्दन पुत्र राजेश कुमार दूबे निवासी ग्राम रघुनाथपुर थाना कपसेठी वाराणसी उम्र करीब 13 वर्ष को सेवापुरी रेलवे स्टेशन थाना कपसेठी क्षेत्र से समय तीन बजे नियमानुसार पुलिस निगरानी में लेकर आवश्यक कार्यवाही कर न्यायालय उपरोक्त के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु भेजा गया |
अभियुक्त की गिरफ्तार करने वाली टीम मे मुख्य रुप से सधुवन राम गौतम प्रभारी निरीक्षक थाना कपसेठी,उप निरीक्षक शशांक कुमार राय,महिला कांस्टेबल अंजू द्वितीय,हेड कांस्टेबल जवाहर प्रसाद शामिल रहे ||






