उत्तरप्रदेश

कनावनी गांव में ए एन एम् और आशा कर रहे हैं सेहत सही लाभ कई को सार्थक

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

स्मार्ट संस्था के संयुक्त तत्वावधान में सेहत सही लाभ कई के सन्देश को कनावनी गांव के ए एन एम् और आंगनवाड़ी कार्यकार्तियों द्वारा पोलियो कैंप द्वारा जन जन तक पहुंचाया गया I
आंगनवाड़ी केंद्र में बूथ एवं घर घर जाकर 0-5 साल के बच्चों को पोलियो की खुराक दी गयीI

सलाम नमस्ते सामुदायिक रेडियो द्वारा पोलियो कैंप के सफल आयोजन द्वारा सेहत सही लाभ कई के ध्येय को सार्थक करने के लिए सेहत मित्र के रूप में सम्मानित किया गया I
इस अभियान में विशेष सहयोग के लिए ए एन एम् शर्मीला सिंह एवं कनावनी गांव की आंगनवाड़ी कार्यकर्ती गोल्डी दीदी को सेहत सही लाभ कई के अंतर्गत सेहत मित्र की भूमिका के लिए धन्यवाद प्रेषित किया गया I

ANM (Auxiliary Nurse Midwife) और ASHA (Accredited Social Health Activist) दोनों ही स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ANM एक प्रशिक्षित नर्स होती है जो स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात रहती है और माता-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करती है। ASHA एक सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता होती है जो गांवों में रहती है और लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जागरूक करती है, साथ ही उन्हें स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचने में मदद करती है ¹ ² ³।

ANM और ASHA की सेवाएं:

  • टीकाकरण और स्वास्थ्य जांच: ANM और ASHA दोनों ही टीकाकरण और स्वास्थ्य जांच में मदद करते हैं।
  • माता-शिशु स्वास्थ्य: ANM और ASHA दोनों ही माता-शिशु स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते हैं, जैसे कि गर्भवती महिलाओं की देखभाल और नवजात शिशुओं की देखभाल।
  • स्वास्थ्य शिक्षा: ASHA गांवों में स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान करती है और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती है।
  • संदर्भ और सहायता: ANM और ASHA दोनों ही लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए संदर्भ और सहायता प्रदान करते हैं ।

ए एन एम् शर्मीला सिंह ने सलाम नमस्ते सामुदायिक रेडियो द्वारा ए एन एम् की कार्य प्रणाली को सेहत सही लाभ कई द्वारा साँझा किया :

  1. आशा और ए.एन.एम. मिलकर घर-घर सर्वेक्षण करती हैं।
  2. नवजात शिशुओं का सर्वेक्षण किया जाता है।
  3. गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है।
  4. छोटे बच्चों को समय-समय पर आवश्यक टीकाकरण लगाया जाता है।
  5. गर्भवती महिलाओं को आयरन, कैल्शियम तथा आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराई जाती हैं।
  6. बच्चों को आवश्यक टीकाकरण (बी.सी.जी., हिपेटाइटिस-बी, ओ.पी.वी. आदि) समय पर दिया जाता है।
  7. महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य परामर्श तथा पोषण संबंधी जानकारी प्रदान की जाती है।
  8. नवजात एवं कम उम्र के बच्चों की स्वास्थ्य जाँच की जाती है और टीकाकरण पूरा किया जाता है।
  9. स्वास्थ्य सही के लिए आयुष्मान कार्ड के लिए चयन दो बार किया गया तथा पात्र लाभार्थियों के कार्ड भी भरे गए।
  10. आशा एवं ए.एन.एम. की उपस्थिति में लाभार्थियों का चयन किया गया, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित हुआ।
Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close