काशीपुर-उत्तराखण्ड़

कक्षा 9 के छात्र ने अध्यापक पर झोंका फायर, टिफिन मे छुपा कर ले गया था देशी कट्टा,

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,कुंडेश्वरी रोड स्थित श्री गुरु नानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के टीचर गगनदीप सिंह कोहली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आज दिनांक 20-08-2025 को वह रोज की तरह विद्यालय पहुंचे। विद्यालय पहुंचकर सर्वप्रथम अपनी कक्षा 11वीं की कक्षा ली, इसी प्रकार नियमित रूप से करीब 9ः45 पर वह कक्षा नौ (9) में भौतिकी का विषय लेने के लिए गये। कालांश (पीरीयड) खत्म होते ही विद्यालय का मध्यांतर (इंटरवैल) हो गया और सभी बच्चे कक्षा से भोजन करने के लिए निकलने लगे।
गगनदीप सिंह ने बताया कि तभी गुलजारपुर निवासी एक छात्र भी अपना टिफिन लेकर निकलने लगा, लेकिन टिफिन से खाना ना निकाल कर देशी कट्टा निकाल कर जान से मारने की नीयत से उनके ऊपर फायरिंग कर दी। वह घूमे, लेकिन गोली उनकी पीठ पर दायें कंधे के नीचे लग गई, छात्र द्वारा जोर-जोर से अपना बदला लेने की नीयत से फायरिंग करने की बात कही गई। उसके बाद वह वहां से भागने की कोशिश करने लगा जिसे कुछ शिक्षकगणों ने तत्काल दबोच लिया।
गगनदीप सिंह ने बताया कि उनके सहकर्मी शिक्षकों द्वारा उन्हें कृष्णा हस्पिटल, काशीपुर में भर्ती कराया गया। घटना का पूर्ण साक्ष्य विद्यालय के सीसीटीवी में कैद है। उन्होंने उक्त छात्र के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
गगनदीप सिंह कोहली की तहरीर पर पुलिस ने नाबालिग छात्र के खिलाफ बीएनएस की धारा 109 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई चंदन सिंह के हवाले की है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close