ऑल इंडिया पुलिस किकेट टूर्नामेंट का रोमांचक मैचों के साथ समापन

गुवाहाटी: सशस्त्र सीमा बल, सीमांत गुवाहाटी द्वारा आयोजित द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता (पूर्वी क्षेत्र) 2025-26 जो 7 फरवरी 2026 को प्रारम्भ हुई थी, का दिनांक 12 फरवरी 2026 को एन. एफ. रेलवे मालीगांव स्टेडियम में समापन हुआ I
प्रतियोगिता में सशस्त्र सीमा बल के साथ-साथ आसूचना ब्यूरो, असम पुलिस, मणिपुर पुलिस एवं पश्चिम बंगाल पुलिस की टीमों ने हिस्सा लिया I इस प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल पुलिस की टीम चैंपियन रही जबकि सशस्त्र सीमा बल (SSB) उप-विजेता रही I चैंपियन एवं उपविजेता टीम आगामी 7 से 8 मार्च 2026 के बीच दिल्ली में आयोजित मुकाबले में हिस्सा लेगी I
मुख्य अतिथि श्री सुधीर वर्मा, महानिरीक्षक, सीमांत गुवाहाटी ने विजेता एवं उप-विजेता टीम को ट्राफी के साथ- साथ मेडल देकर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया। समापन समारोह को संबोधित करते हुए महानिरीक्षक ने सभी विजेताओं को बधाई और आल इंडिया पुलिस मीट में बेहतर प्रदशन के लिए शुभकामनाएँ दी I उन्होंने टीम प्रबंधक, खिलाड़ियों एवं संबद्ध सदस्यों को पूरे चैम्पियनशिप के दौरान खेल भावना, उत्साह, अनुशासन एवं टीम के रूप में प्रदर्शन के लिए सराहना की I
इस दौरान श्री वर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपेक्षित सहयोग के लिए आयोजन समिति, स्थानीय प्रशासन, एन.एफ. रेलवे तथा मीडिया कर्मियों को धन्यवाद ज्ञापित किया I
कार्यक्रम के दौरान एल एन आई पी के डीन डॉ शंकरज्योति बासुमतरी, उप महानिरीक्षक श्री राजीव राणा, श्री एच.बी.के.सिंह, श्री नीरज चंद, श्री सुदिप्ता दास, केंद्रीय सशस्त्र बलों, स्थानीय प्रशासन एवं एसएसबी के वरिष्ठ अधिकारी, बलकर्मी तथा मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।
























