उत्तरप्रदेश

“ऑपरेशन मुस्कान” के तहत थाना AHT जनपद बलिया पुलिस टीम द्वारा गुम हुई बच्ची को सकुशल बरामद कर, उसके परिजनों को किया गया सुपुर्द

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत व अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री मो0 उस्मान के कुशल नेतृत्व में थाना AHT पुलिस टीम को मिली सफलता ।

उल्लेखनीय है कि थाना सिकन्दरपुर पर दिनांक- 04.04.2024 को वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 78/24 धारा 363 IPC से सम्बन्धित गुमशुदा खुशी राजभर पुत्री श्री छोटक राजभर, उम्र 05 वर्ष, निवासी ग्राम रूद्रवार, थाना सिकन्दरपुर, जनपद बलिया के गुम होने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत किया गया था । जिसकी विवेचना उ0नि0 श्री अजीत कुमार दूबे थाना AHT जनपद बलिया की जा रही थी, विवेचना के क्रम में उ0नि0 श्री अजीत कुमार दूबे मय हमराह द्वारा गुमशुदा खुशी राजभर पुत्री श्री छोटक राजभर, निवासी ग्राम रूद्रवार, थाना सिकन्दरपुर, जनपद बलिया उम्र 05 वर्ष, को सोशल मीडिया से प्राप्त सूचना पर स्पेशल एडॉप्सन एजेन्सी सिवान बिहार से सकुशल बरामद कर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए दिनांक 16.02.2026 को परिजनों को सुकुशल सुपुर्द किया गया।

बच्चे के परिजनों द्वारा थाना AHT जनपद बलिया पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी तथा धन्यवाद दिया गया ।

बच्ची को सकुशल बरामद करने वाली पुलिस टीम-

  1. उ0नि0 श्री अजीत कुमार दूबे थाना AHT जनपद बलिया ।
  2. का0 सन्तोष कुमार सरोज थाना AHT जनपद बलिया ।
  3. म0का0 रेनू यादव थाना AHT जनपद बलिया
Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close