न्यूज़

एसएसबी, सीमांत गुवाहाटी ने हर्षोउल्लास के साथ मनाया 77वाँ गणतंत्र दिवस

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow


गुवाहाटी: एसएसबी सीमांत मुख्यालय गुवाहाटी ने प्रथम वाहिनी सोनापुर के प्रांगण में एक भव्य परेड का आयोजन कर 77वाँ गणतंत्र दिवस मनाया। श्री सुधीर वर्मा, महानिरीक्षक, सीमांत गुवाहाटी ने मुख्य अतिथि के रूप में सर्वप्रथम शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। तत्पश्चात उन्होंने परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी । इस दौरान भव्य मार्च पास्ट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी प्रदर्शन किया गया। महानिरीक्षक ने बलकर्मियों को महानिदेशक पदक, प्रशस्ति पत्र एवं महाकुम्भ के सफल आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए पदक से बलकर्मियों को सम्मानित किया। क्षेत्रीय संदीक्षा अध्यक्षा श्रीमती रानी अनुराधा एवं समस्त संदीक्षा परिवार की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई । कार्यक्रम में उप महानिरीक्षक श्री राजीव राणा, श्री एच.बी.के सिंह, श्री नीरज चंद, डॉ. ममता अग्रवाल, समस्त अधिकारी, बलकर्मी एवं मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।

HALIMA BEGUM

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close