उत्तरप्रदेश

एसएमजीआई के छात्रों ने किया ग्लिवर्ट हेल्थकेयर का शैक्षणिक भ्रमण

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow


इन्तिजार अहमद खान
इटावा।सर मदनलाल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, इटावा के डी.फार्मा विद्यार्थियों ने ग्लिवर्ट हेल्थकेयर,कानपुर का एक शैक्षणिक एवं औद्योगिक भ्रमण किया।
इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को फार्मास्युटिकल उद्योग की वास्तविक कार्य प्रणाली,उत्पादन प्रणाली, गुणवत्ता नियंत्रण तथा उद्योग में अपनाए जाने वाले मानकों की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था।
औद्योगिक भ्रमण की शुरुआत से पूर्व ग्लिवर्ट हेल्थकेयर की टीम द्वारा विद्यार्थियों को पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से कंपनी का परिचय कराया गया।इस दौरान कंपनी की स्थापना, कार्यक्षेत्र,प्रमुख उत्पादों, गुणवत्ता नीति तथा उद्योग के विभिन्न विभागों जैसे- प्रोडक्शन,क्वालिटी कंट्रोल, क्वालिटी एश्योरेंस,पैकेजिंग एवं स्टोरेज आदि की विस्तृत जानकारी भी दी गई।इससे विद्यार्थियों को उद्योग की संरचना को समझने में विशेष सहायता मिली।*
यह औद्योगिक भ्रमण संस्थान के निदेशक डॉ.यू. एस.शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।डॉ.शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण छात्रों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को जब उद्योग के वातावरण में देखा जाता है,तो विद्यार्थियों की समझ और आत्मविश्वास दोनों में वृद्धि होती है।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों के साथ संस्थान के प्रवक्ता सुभोध बाबू,प्रियंका सक्सेना, शिवम,शहवाज एवं निहारिका भदौरिया उपस्थित रहीं, जिन्होंने पूरे भ्रमण के दौरान अनुशासन बनाए रखते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान कराया।
संस्थान के चेयरमैन डॉ. विवेक यादव ने ग्लिवर्ट हेल्थकेयर,कानपुर की संपूर्ण टीम के प्रति इस उपयोगी शैक्षणिक भ्रमण का अवसर प्रदान करने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।उन्होंने उद्योग के निदेशकगण दीपक पोरवाल,अभिषेक पोरवाल एवं करुणेश पोरवाल को उनके सहयोग के लिए विशेष धन्यवाद दिया।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close