वाराणसी/उत्तरप्रदेश

एसआईआर को लेकर हुई बैठक में पूर्व राज्यमंत्री ने मतदाता सूची में नाम बढ़ाने हेतु फॉर्म 6 किया वितरण

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

राजातालाब। पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने बीरभानपुर स्थित अपने आवास पर सोमवार को कन्हैया लाल राजभर की अध्यक्षता में आयोजित रोहनिया विधानसभा तथा सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी सेक्टर प्रभारियों की बैठक की गई। बैठक के दौरान मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने दोनों विधानसभा से आए हुए सेक्टर प्रभारियों को एसआईआर का मतदाता सूची में नाम बढ़ाने वाला फॉर्म 6 तथा फॉर्म 7 का वितरण किया। इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने आगामी 2027 विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने हेतु आवाहन किया।बैठक के दौरान मुख्य रूप से सुजीत मास्टर, पखंडी बिंद ,बबउ यादव ,अनिल यादव, राम प्रकाश मास्टर ,अजय यादव, अमलेश पटेल ,राजेश यादव, संतोष यादव, श्री प्रकाश यादव ,तेजनाथ पटेल, मुस्तकीम अंसारी, प्रमोद यादव इत्यादि लोगों उपस्थित रहे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close