उत्तराखंड

उत्तराखंड में बिजली के दामों में हों सकती है बढ़ोतरी

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

देहरादून / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,उत्तराखंड के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अहम खबर है। ऊर्जा निगम बोर्ड ने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए बिजली दरों में 16.23 प्रतिशत बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। हालांकि उपभोक्ताओं को फिलहाल चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि नई दरें तभी लागू होंगी जब उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग इस प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगाएगा।
बैठक में बताया गया कि मौजूदा बिजली दरों से निगम को 10078.47 करोड़ रुपये राजस्व मिल पा रहा है, जबकि आवश्यक खर्च और मांग को पूरा करने के लिए 11422.37 करोड़ रुपये की जरूरत है। इसी घाटे की भरपाई के लिए दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
ऊर्जा निगम का दावा है कि प्रस्तावित बढ़ोतरी के बावजूद उत्तराखंड देश के सबसे सस्ती बिजली देने वाले राज्यों में शामिल रहेगा। अब नियामक आयोग प्रस्ताव का परीक्षण करेगा और जनता से आपत्तियां व सुझाव भी मांगेगा। इसके बाद मार्च 2026 के अंतिम सप्ताह में नई दरों का अंतिम फैसला आने की उम्मीद है।
अगर आयोग ने ऊर्जा निगम के प्रस्ताव को जस का तस स्वीकार कर लिया, तो नई बिजली दरें 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक पूरे प्रदेश में लागू होंगी। ऐसे में राज्यभर में बिजली बिलों में संभावित बदलाव को लेकर तैयारियां शुरू मानी जा रही हैं।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close