इटावा में महापुरुषों का इतिहास दिवस मनाया जाएगा -प्रमोद लोधी

इन्तिजार अहमद खान
इटावा।सबका दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद लोधी ने होटल द बैठक में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मीडिया को जानकारी दी कि सबका दल यूनाइटेड के तत्वाधान में जिला इकाई द्वारा आगामी 8 फरवरी 2026,दिन रविवार को नुमाइश पंडाल, इटावा में महापुरुषों का इतिहास दिवस मनाया जाएगा।
इस अवसर पर वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी, वीरांगना झलकारी बाई कोरी, बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी,अस्फाक उल्ला खाँ सहित दर्जनों महापुरुषों की जीवन गाथा,संघर्ष और बलिदान का गुणगान किया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को उसकी ऐतिहासिक विरासत से परिचित कराना तथा सोए हुए समाज को जागृत करना है।
प्रमोद लोधी ने कहा कि “जिस समाज का इतिहास नहीं होता,उसका भविष्य भी नहीं होता।”
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रदेश प्रभारी अवनीश राजपूत, महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष मीना सिंह राजपूत,प्रदेश उपाध्यक्ष बालराज,जिलाध्यक्ष श्यामवीर राजपूत,जिला सचिव इन्द्रजीत,जगदीश लोधी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





