काशीपुर-उत्तराखण्ड़

इंदौर और भोपाल का विकास देखने उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि मंडल में शामिल महापौर दीपक बाली मध्य प्रदेश रवाना

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा),,,,,,देवभूमि के शहरी विकास को आधुनिक रूप देकर और तेजी से आगे बढ़ाने हेतु आधुनिक व्यवस्थाओं पर होने वाली चर्चा और भ्रमण में भाग लेने के लिए काशीपुर के महापौर दीपक बाली उत्तराखंड की नगर निकायों के प्रमुखों और अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल के महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में मध्य प्रदेश रवाना हो गए हैं। यह प्रतिनिधिमंडल 9 से 12 दिसंबर तक इंदौर और भोपाल का भ्रमण कर विभिन्न नवाचारों पर मंथन करेगा।

उत्तराखंड का शहरी विकास निदेशालय दिसंबर माह को पूरी तरह विकास चेतना के साथ जोड़ रहा है। इसी संदर्भ में 9 से 12 दिसंबर तक भोपाल और इंदौर में तय की गई विशेष अध्ययन यात्रा के लिए 20 सदस्यीय टीम का प्रतिनिधिमंडल मध्य प्रदेश रवाना हो गया है जिसमें उत्तराखंड के काशीपुर के मैपर दीपक वाली ऋषिकेश के मेयर शंभू पासवान एवं हरिद्वार की मेयर श्रीमती किरण सहित नगर पालिकाओं व नगर पंचायत के अध्यक्ष तथा नगर प्रबंधन से जुड़े कई महत्वपूर्ण अधिकारी भी शामिल हैं। यह दल मध्य प्रदेश के सफल शहरी मॉडल-इंदौर की साफ स्वच्छ व्यवस्था, भोपाल की स्मार्ट तकनीक, भीड़ प्रबंधन, सार्वजनिक सुविधाओं के डिजिटलीकरण और ट्रांसपोर्ट सिस्टम का प्रत्यक्ष अध्ययन करेगा। इस भ्रमण के पीछे उद्देश्य यह है कि उत्तराखंड के शहरों को वैसी ही ऊर्जा और दिशा मिल सके जैसी अन्य राज्यों ने आधुनिक तकनीकों और बेहतर प्रशासनिक रफ्तार के सहारे हासिल की है। इनमें इंदौर और भोपाल प्रमुख शहर शामिल है। इस टीम के अनुभव और रिपोर्ट आगे आने वाले वर्षों में प्रदेश की नगरीय नीति निर्माण को नई रूपरेखा देंगे । रवाना होने से पूर्व
महापौर दीपक बाली ने कहा कि अब समय आ चुका है जब उत्तराखंड के शहरों को बिल्कुल आधुनिक दृष्टिकोण के साथ पुनर्गठित किया जाए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वे केवल सहभागिता के लिए नहीं जा रहे बल्कि वहां लागू किए गए उन तंत्रों और मॉडल को गहराई से समझना उनका मुख्य लक्ष्य होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इन कार्यक्रमों से मिलने वाले अनुभवों को सीधे काशीपुर की योजनाओं में उतारा जाएगा और नगर को अधिक सक्षम, स्वच्छ और तकनीकी रूप से मजबूत और सुचारू बनाने के लिए हर दिशा में निर्णायक कार्रवाई की जाएगी। महापौर श्री बाली ने बताया कि मध्य प्रदेश से ही वें
13 और 14 दिसंबर को गुजरात के लिए रवाना हो जाएंगे जहां वें सूरत शहर में होने जा रही अखिल भारतीय महापौर परिषद की 116वीं कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में देश भर से आए
कार्यकारिणी सदस्य एवं पदाधिकारी मेयरों को शपथ दिलाई जाएगी। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की मेजबानी सूरत की मेयर हेमाली बोघावाला कर रही हैं।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close