काशीपुर-उत्तराखण्ड़

इंटरनेट पर दोस्ती के बाद छात्रा से दुष्कर्म, काशीपुर निवासी आरोपी युवक गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,,हल्द्वानी की एक छात्रा ने काशीपुर के युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, वह नैनीताल में एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही है। करीब एक वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात इंटरनेट मीडिया अकाउंट के माध्यम से काशीपुर निवासी साहिल वर्मा से हुई थी। आरोप है कि दोस्ती बढ़ने के बाद वह उसे बहला-फुसलाकर कालाढूंगी रोड स्थित जंगल क्षेत्र में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर सुभाषनगर कॉलोनी, काशीपुर निवासी साहिल वर्मा के खिलाफ बीएनएस की धारा 64 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
एसएसआई दिनेश जोशी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close