आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार ने वाराणसी स्टेशन पर बाल तस्करी करने के मामले में दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर एएचटीयू प्रभारी को किया सुपुर्द

वाराणसी :- वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त देवांश शुक्ला लखनऊ मंडल उत्तर रेलवे के द्वारा वाराणसी पोस्ट पर गठित टीम एएसआइ शिव कुमार यादव,महिला कांस्टेबल सोनिया,कांस्टेबल/सीआइबी वाराणसी,हेड कांस्टेबल राजीव सिंह व एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन के सहायक परियोजना अधिकारी /बीबीए/वाराणसी चंदा गुप्ता ऑपरेशन आहट के तहत चेकिंग अभियान चलाया गया और बचपन बचाओ टीम के द्वारा प्रभारी निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल संदीप कुमार पोस्ट वाराणसी के सुपरविजन में ट्रेन नंबर 15743 फरक्का एक्सप्रेस को पंडित दीनदयाल उपध्याय स्टेशन से चेकिंग करते हुए वाराणसी स्टेशन आ रहे थे ट्रेन के पीछे के जनरल कोच में सात नाबालिग बच्चे दो व्यक्तियों के साथ डरे सहमे मिले | प्राथमिक पूछताछ करने पर पाया गया कि सभी बच्चों को बाल श्रम के लिए पीरपैंती से खन्ना पंजाब,पांच बच्चे अभियुक्त मिथुन पुत्र स्वर्गीय परमेश्वर उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम घोरीकित्ता शक्ति नगर थाना बिलबड्डा जनपद गोड्डा,(झारखंड) व दो बच्चे अभियुक्त डालिम शेख पुत्र सलीम शेख उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम फरक्का थाना फरक्का जनपद मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल के द्वारा ले जाया जा रहा था सभी बच्चों को वाराणसी स्टेशन ट्रेन आने पर रेस्क्यू किया गया और दोनों बाल तस्करी करने वालों को उतारा गया जिसकी सूचना जनपद वाराणसी पुलिस एएचटीयू प्रभारी वाराणसी को दिया गया |
आरपीएफ पोस्ट वाराणसी पर एएचटीयू प्रभारी मय टीम आए | आवश्यक कार्रवाई के लिए उन्हें सुपुर्द किया गया जिसके पश्चात एएचटीयू वाराणसी के द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 03/2025 U/S 143(5) बीएनएस दर्ज किया गया है | विवेचना अधिकारी उप निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय तथा सभी बच्चों की सुरक्षा एवं बेहतर भविष्य को देखते हुए चाइल्ड हेल्प लाइन वाराणसी से प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर चौरसिया गुंजा और सुपरवाइजर शिवम सिंह को सभी सात बच्चों सुपुर्द कर दिया गया है ||





