आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार यादव के द्वारा वाराणसी स्टेशन परिसर सर्कुलेटिंग एरिया व प्लेटफार्म पर विशेष अभियान चलाकर किया गया चेकिंग

चेन पुलिंग करने के मामले में दो व्यक्तियों के विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा 141 में मामला पंजीकृत किया गया
वाराणसी :- रेलवे सुरक्षा बल वाराणसी एवं डॉग स्क्वाड के द्वारा स्टेशन वाराणसी पर अभियान चलाकर सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म एवं टिकट घर की सघन चेकिंग की गई | इस दौरान यात्रियों से अपील की गयी कि किसी भी अपरिचित व्यक्ति का लिया दिया ना खाएं ना पिए जिससे वह किसी जहर खुरानी का शिकार ना हो यदि यात्रा के दौरान कोई भी समस्या होती है तो डायल 139 के माध्यम से तुरंत सूचना दें | गाड़ियों में चेन पुलिंग न करने तथा रेलवे सुरक्षा बल का सहयोग करने की अपील की गई सीसीटीवी कैमरे से लगातार निगरानी की जा रही है |
वाराणसी स्टेशन आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार यादव के निर्देशन में बुधवार को स्टेशन परिसर सर्कुलेटिंग एरिया व प्लेटफार्म पर विशेष अभियान चलाकर चेकिंग की गई | वाराणसी स्टेशन पर गाड़ी संख्या में अनाधिकृत रूप से गुटखा पान मसाला बेचने के जुर्म में एक व्यक्ति के विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा 144 में मामला पंजीकृत किया गया |
वाराणसी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर गाड़ी संख्या 12792 दानापुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस में चेन पुलिंग करने के जुर्म में एक व्यक्ति तथा गाड़ी संख्या 22582 नई दिल्ली-बलिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर दो में चेन पुलिंग करने के जुर्म में एक व्यक्ति,कुल दो व्यक्तियों के विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा 141 में मामला पंजीकृत किया गया कुल तीन के खिलाफ रेलवे एक्ट में मामला पंजीकृत किया गया ||





