वाराणसी/उत्तरप्रदेश

आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र ने 67 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग कार्य का किया शिलान्यास

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

स्थानीय कार्यकर्ताओं व नागरिकों की रही सक्रिय भागीदारी

वाराणसी–: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के अंतर्गत नारायणपुर वार्ड संख्या 31शांति विहार कॉलोनी सेंट्रल जेल रोड में 67 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग कार्य का शिलान्यास आज उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु द्वारा किया गया | इस अवसर पर आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में काशी का निरंतर विकास हो रहा है | हर गली,हर मोहल्ले तक विकास की रोशनी पहुंचे,यही हमारा संकल्प है | स्थानीय प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के समन्वय से जन सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में यह कार्य एक महत्वपूर्ण पहल है |

जे.पी.सिंह,गौरव राठी,विवेक पांडे, कुलदीप त्रिपाठी,कृष्णा सिंह,विक्रांत, सूरज सेठ,आशीष,सहित अनेकों कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close