उत्तरप्रदेश

आजाद समाज पार्टी ने मनाया संविधान दिवस

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow


इन्तिजार अहमद खान
इटावा। आजाद समाज पार्टी कांशीराम ने नगला खादर में संविधान दिवस के अवसर पर संविधान सभा विचार संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अभिषेक आजाद कानपुर मंडल प्रभारी तथा विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुंदरम सिंह बौद्ध उपस्थित रहे।
संगोष्ठी में वक्ताओं ने संविधान के महत्व पर विस्तृत विचार रखे और समाज में जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों उपस्थित लोगों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पालन करने और उसके मूल्यों को जीवन में अपनाने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिषेक आजाद ने कहा कि हमारा इस संगोष्ठी का प्रमुख संदेश घर-घर संविधान पहुँचाने का है,ताकि हर नागरिक अपने अधिकारों, कर्तव्यों और लोकतांत्रिक मूल्यों को समझ सके।
इस मौक़े पर एडवोकेट संदीप भारती, एडवोकेट गोविंद गौतम, दीपक राज ,राजीव गोयल आदि लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close