आकाशवाणी वाराणसी के पूर्व उपनिदेशक डॉ.राजेश गौतम के बांसुरी वादन से होगा भारत-नेपाल साहित्यिक/सांस्कृतिक महाकुंभ का शुभारंभ

काशी में 12 से 14 मार्च तक भारत – नेपाल साहित्यिक एवं सांस्कृतिक महाकुंभ का आयोजन ||
काशी हिन्दी विद्यापीठ में तीन दिवसीय भारत-नेपाल साहित्यिक महाकुंभ 12 मार्च से ||
देश-विदेश के साहित्यकारों का होगा संगम,काशी में तीन दिवसीय महाकुंभ आयोजित ||
साहित्यकारों को मिलेगा भारत -नेपाल स्मृति सम्मान,12 से 14 मार्च तक होगा आयोजन ||
वाराणसी :- महानगर के राम कटोरा स्थित शाह नर्सिंग होम के ठीक सामने,काशी सेवा समिति के महामना मालवीय सभागार में भारत-नेपाल साहित्यिक/सांस्कृतिक महाकुंभ एवं स्मृति सम्मान समारोह -2026 का तीन दिवसीय आयोजन प्रतिदिन सायं चार बजे से काशी हिन्दी विद्यापीठ एवं अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद् के संयुक्त तत्वावधान में कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक के प्रमुख संयोजन में होगा | उक्त आयोजन में 12 मार्च 2026 को सायं चार बजे प्रयागराज के पूर्व जिला न्यायाधीश एवं अंतर्राष्ट्रीय गज़लकार डॉ.चन्द्रभाल सुकुमार के अध्यक्षता में अलीगढ़ के प्रख्यात अंतर्राष्ट्रीय कवि प्रेमकिशोर पटाखा एवं गोरखपुर के प्रख्यात कवि नन्दलालमणि त्रिपाठी पीताम्बर प्रमुख अतिथि द्वय के गरिमयी उपस्थिति में अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद् के राष्ट्रीय महासचिव कवि सिद्धनाथ शर्मा सिद्ध के संचालन में होगा |
आयोजन के दूसरे दिन 13 मार्च 2026 को सायं चार बजे से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पुरातन दर्शन विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर हरिप्रसाद अधिकारी के अध्यक्षता में फिरोजाबाद के पूर्व सांसद एवं अंतर्राष्ट्रीय कवि प्रोफेसर ओमपाल सिंह निडर एवं नेपाल के डॉ.हरिप्रसाद तिमिलसिना के गरिमामयी उपस्थिति में प्रख्यात कवि डॉ.शरद श्रीवास्तव के संचालन में होगा |
आयोजन के तीसरे दिन दी सेंट्रल बार एसोसिएशन वाराणसी के पूर्व अध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय कवि डॉ.राम अवतार पाण्डेय एडवोकेट के अध्यक्षता में गोरखपुर के प्रख्यात गीतकार प्रोफेसर सुभाषचन्द्र यादव एवं सौहार्द गुरु सौरभ पाण्डेय प्रमुख अतिथि द्वय के गरिमामयी उपस्थिति में कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक के संचालन में होगा |
आयोजन के दौरान भारत वर्ष एवं नेपाल से आने वाले विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को कर्नल,डॉ.आदिशंर मिश्र विद्या वाचस्पति के सौजन्य से काशी हिन्दी विद्यापीठ के कुलाधिपति कवि सुखमंगल सिंह मंगल द्वारा द्वारा विशेष मानद/मानद सम्मान और अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.प्रमोद वाचस्पति एवं राष्ट्रीय संयोजक डॉ. ओमप्रकाश द्विवेदी ओम् द्वारा भारत-नेपाल स्मृति सम्मान भेंट किया जायेगा |
स्वागत संरक्षण का दायित्व श्रीप्रकाश कुमार श्रीवास्तव गणेश, डॉ.सुभाष चंद्र,सार्जेंट अभिमन्यु पाण्डेय,डॉ.महेन्द्र तिवारी अलंकार, डॉ.गिरीश पाण्डेय काशिकेय,कवि परमहंस तिवारी परम,डॉ. शिवप्रकाश साहित्य सहित अनेकों विशिष्ट लोगों के गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा ||




























