काशीपुर-उत्तराखण्ड़

आई.टी.आई कोतवाली ने गुमशुदा मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को लौटा कर दिया होली का तोहफा

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

काशीपुर /नसरीन खान निशा ),,,आईटीआई कोतवाली पुलिस ने गुम हुए करीब 88,000 रुपये के 5 मोबाईल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाये हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा जनपद के समस्त कोतवाली/थाना प्रभारियों को कोतवाली /थाना क्षेत्र मे गुम होने वाले मोबाईल फोन को “CEIR (central equipment identify register) Portal” के माध्यम से बरामद करने सम्बन्धी निर्देश दिये गये थे। उक्त आदेश के अनुपालन मे CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम हुऐ मोबाईल फोन को बरामद करने हेतु सीसीटीएनएस पोर्टल में नियुक्त कानि० किशोर गिरी द्वारा गुम हुए मोबाइल का डाटा पोर्टल में अपलोड कर CEIR पोर्टल पर रोज निगरानी रखते हुए आज पारस सिंह पुत्र शिव प्रसाद निवासी वार्ड न01 मजरा प्रभु कोतवाली बाजपुर जनपद ऊधम सिंह नगर का मोबाईल फोन ओप्पो ए-58, कीमत 16,000/-रु0, मुन्त्याज शाह पुत्र स्व० बतून शाह निवासी कच्नाल गुसाई कोतवाली आईटीआई का मोबाईल vivo y 11, कीमत 16,000/- रु0, मुख़्तार अली पुत्र अशरफ अली निवासी कचनाल गुसाई कोतवाली आईटीआई मोबाईल फोन सैमसंग A-50, कीमत 18,000/- रु0, इमरान पुत्र युसूफ निवासी गुलडिया कोतवाली आईटीआई मोबाईल फोन ओप्पो ए-59 ,कीमत 20,000/- रु0 तथा गुरदित्ता सिंह निवासी कटेय्या कोतवाली आईटीआई ,मोबाईल फोन पोको, कीमत रु0 18,000/. जो थाना आईटीआई क्षेत्रान्तर्गत गुम हो गये थे । उपरोक्त सभी मोबाईल फोन को बरामद कर आज मोबाइल स्वामी उपरोक्तगण को उनके मोबाइल फोन बरामद होने की जानकारी देकर थाना आईटीआई बुलाया गया तथा बरामदा फोन को उन्हें प्रदान किया गया। मोबाइल फोन स्वामी द्वारा खोये फोन प्राप्त कर अत्यधिक खुश हुए तथा पुलिस के इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close