काशीपुर-उत्तराखण्ड़

आईरा न्यूज की खबर का असर,अवैध निर्माण और कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,,, काशीपुर एवं आसपास के क्षेत्र में कृषि भूमि पर अधिग्रहण करके भूमाफियाओं द्वारा लगातार अवैध कॉलोनियों का निर्माण चल रहा है। इस विषय पर आईरा न्यूज लगातार खबरों के माध्यम से प्रशासन एवं प्राधिकरण को सचेत करता आ रहा है। परंतु देर से ही सही मगर अब जा कर प्राधिकरण गहरी नींद से जागा और इलाके में हो रहे अवैध निर्माण पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की ।


जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, ऊधमसिंह नगर के उपाध्यक्ष अभिषेक रूहेला द्वारा अनाधिकृत कालोनियों जिनके विरूद्ध नियमानुसार ध्वस्तीकरण आदेश पारित है,के विरूद्ध ध्वस्तीकरण कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के अनुपालन में आज बुधवार को क्षेत्रीय कार्यालय,काशीपुर द्वारा तहसील काशीपुर में सुधीर व राहुल पुत्रगण राजवीर सिंह/हितबद्ध व्यक्ति द्वारा ग्राम कुण्डेश्वरी, तहसील काशीपुर व मौ0 याकूब पुत्र अमजद हुसैन/हितबद्ध ग्राम कुण्डा, कब्रिस्तान के बगल में विकसित की गई/जा रही कॉलोनी के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पन्न की गई।
उपाध्यक्ष, अभिषेक रूहेला द्वारा अनाधिकृत कालोनियों आदि के विरूद्ध भविष्य में भी कार्यवाही गतिमान रहने हेतु अवगत कराया गया एवं आमजन कालोनाईजरों से यह अपील की गयी कि विधिवत मानचित्र/तलपट मानचित्र स्वीकृत किये जाने के उपरान्त ही निर्माण/विकास की कार्यवाही करें।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close