उत्तरप्रदेशगाजियाबाद-उत्तरप्रदेशन्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़

आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन द्वारा जनपद एवं प्रदेश के आलाअधिकारियों से फैल रहे भ्रष्टाचार को लेकर जल्द से जल्द कठोर कार्रवाई किए जाने की अपील

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन जनपद हापुड़ द्वारा जनपद एवं प्रदेश के आलाअधिकारियों से जनपद मे फैल रहे भ्रष्टाचार को लेकर जल्द से जल्द कठोर कार्रवाई किए जाने की एक अपील

जनपद के काले कारनामे एवं कुछ कड़वे सच के बीच उजागर भ्रष्टाचार के कुछ उदाहरण

शहर के पॉश इलाकों में स्थित बैंक शाखाओं को बिना पार्किंग सुविधा के संचालन की अनुमति प्रदान कर देना अथवा बिना अनुमति संचालित किया जाना

जनपद के पाॅश इलाकों में बिना पार्किंग सुविधाओं के निजी चिकित्सालयों को संचालन की अनुमति प्रदान कर देना अथवा बिना अनुमति संचालित किया जाना

जनपद की सकरी गलियों में बिना पार्किंग सुविधाओं के स्कूलों के संचालन की अनुमति प्रदान कर देना अथवा बिना अनुमति संचालित किया जाना

निजी स्कूल संचालकों द्वारा कुछ पैसों के लालच के चलते अवैध तरीके से डग्गामार वाहनों को स्कूल के ट्रांसपोर्टेशन के लिए इस्तेमाल करवाना

बेहतर शिक्षा के नाम पर पाश्चात्य सभ्यता को बढ़ावा देते हुए निजी विद्यालयों में शिक्षा को छोड़ यूनिफॉर्म स्टेशनरी एवं कल्चरल एक्टिविटी के नाम पर कमीशन खोरी करना

जनपद के अधिकांश स्कूलों एवं अस्पतालों में फायर सिस्टम इंस्टॉल किए बिना संचालन की अनुमति प्रदान हो जाना अथवा बिना अनुमति संचालित किया जाना

स्कूल ,विद्यालय एवं अस्पताल संचालन के लिए प्रयुक्त किए गए भवन के निर्माण में मानकों को पूर्ण किए बिना इनके संचालन किया जाना

जनपद में स्थित अधिकांश अतिथि गृह होटल एवं गेस्ट हाउस को बिना मानक पूर्ण किए संचालन की अनुमति प्रदान करना अथवा मानकों के विरुद्ध इनका संचालन होना

शहर के पाॅश एवं रेजिडेंशियल इलाकों में अवैध तरीके से संचालित हो रहे ओयो होटलो में चल रही वेश्यावृत्ति के चलते टीनएजर्स पर गलत प्रभाव पड़ना

जनपद मे रेजिडेंशियल बिल्डिंग को बिना मानक पूर्ण किए कमर्शियल पर्पज के लिए इस्तेमाल करना

जनपद में विभागों की साठगांठ के चलते अवैध एवं डग्गामार वाहनों का धड़ल्ले से बेखौफ संचालन होना

जनपद में कुछ चुनिंदा विभाग अधिकारियों से साथ साठगांठ के चलते भू माफियाओं द्वारा बेखौफ होकर अवैध कॉलोनी का निर्माण कराया जाना

खनन माफियाओं की विभागीय अधिकारियों के साथ सागांठ के चलते जनपद में अवैध खनन का गोरख धंधा फलना फूलना

सुमत सिसोदिया
प्रदेश महासचिव -आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन
उत्तर प्रदेश

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close