काशीपुर-उत्तराखण्ड़

अवैध तमंचे के साथ एक युवक गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,थाना आईटीआई पुलिस ने बीती रात चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के सुपरविजन में प्रभारी निरीक्षक थाना आईटीआई की टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने श्यामपुरम रोड, मोटेश्वर मंदिर के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवक को रोका। पूछताछ एवं तलाशी में उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा बरामद हुआ। आरोपी के पास से एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी पकड़ी गई।

गिरफ्तार युवक की पहचान
दिलराज सिंह (उम्र 21 वर्ष)
पुत्र — अमरीक सिंह
निवासी — बेरखेड़ा, थाना बिलासपुर, जनपद रामपुर (उ.प्र.)
के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी से बरामद अवैध तमंचे के स्रोत और सप्लाई चैन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में थाना आईटीआई में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

बरामदगी
315 बोर का एक अवैध तमंचा
स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 प्रकाश सिंह बिष्ट
हे0कानि0 0118 ना.पु. सिराज हुसैन
कानि0 01070 ना.पु. गिरीश विद्यार्थी
पीआरडी अनिल कुमार
थाना आईटीआई पुलिस की इस कार्रवाई को संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close