देहरादून-उत्तराखण्ड़

अफ्रीकी देश की निवासी छात्रा के साथ देहरादून के हॉस्टल मे बलात्कार

IMG-20250407-WA0021
IMG-20250407-WA0016
IMG-20250407-WA0036
IMG-20250408-WA0022
IMG-20250412-WA0034
IMG-20250412-WA0033
IMG-20250411-WA0013
IMG-20250409-WA0016
IMG-20250409-WA0014
IMG-20250415-WA0032
IMG-20250415-WA0033
IMG-20250416-WA0032
IMG-20250416-WA0049
IMG-20250416-WA0062
IMG-20250416-WA0063
IMG-20250419-WA0031
IMG-20250418-WA0051
IMG-20250417-WA0070
IMG-20250416-WA0065
IMG-20250422-WA0098
IMG-20250422-WA0072
IMG-20250423-WA0029
previous arrow
next arrow

देहरादून/ उत्तराखंड ( रिजवान अहसन),,,,अफ्रिकी देश लिसोथो निवासी छात्रा से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 22 साल की पीड़िता अफ्रीकी देश लिसोथो की निवासी है। पीड़िता ने पिछले साल उत्तराखंड के देहरादून स्थित निजी विवि के बीकॉम पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया था। पीड़िता के मुताबिक विवि में उसकी दोस्ती दक्षिणी सूडान निवासी छात्र मूसा से हुई थी। आरोपी मूसा बीबीए का छात्र है। पीड़िता के मुताबिक 29 अक्तूबर की रात हॉस्टल में पार्टी थी। तभी मूसा ने उसे नशीला पदार्थ खिला दिया था। बेहोशी की हालत में आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। रेप की शिकार विदेशी छात्रा गुरुवार को नई दिल्ली के कश्मीरी गेट बस अड्डे पर पहुंची। दिल्ली पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला देहरादून ट्रांसफर कर दिया है।

****भय के मारे हॉस्टल से भागी छात्रा

रेप पीड़िता के मुताबिक घटना से वह बदहवास हो गई। उसने किसी को जानकारी नहीं दी और जरूरी सामान लेकर हॉस्टल से निकल आई। 30 अक्तूबर को वह बस में सवार होकर दिल्ली पहुंची। कश्मीरी गेट स्टेशन पर रात उतरकर इधर-उधर भटक रही थी। भाषा की समस्या होने से उसे दिक्कत हो रही थी। एक जगह उसे चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर दिखा तो उसने फोन कर आपबीती सुनाई। इसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन ने कश्मीरी गेट थाने में सूचना दी। उसके बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया और जीरो एफआईआर दर्ज हुई। इसके बाद एफआईआर देहरादून स्थित एसएसपी कार्यालय भेजी गई।

****चाइल्ड हेल्पलाइन पर किया फोन

रेप पीड़िता बदहवास हालत में रातों-रात दिल्ली भाग गई थी। पीड़िता ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर देखकर फोन कर आपबीती बताई। इसके बाद कश्मीरी गेट पुलिस को सूचना मिली। रेप की वारदात देहरादून में हुई थी। लिहाजा दिल्ली पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करके मुकदमा दून ट्रांसफर कर दिया है। देहरादून पुलिस मामले की जांच कर रही है। विदेशी छात्रा से रेप का मामला सामने आने के बाद पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Back to top button
close