वाराणसी/उत्तरप्रदेश

अपर महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे विनोद शुक्ल ने अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) वाराणसी अशोक कुमार वर्मा के साथ प्रयागराज रामबाग एवं झूसी रेलवे स्टेशनों का किया निरीक्षण

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

वाराणसी :- अपर महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे विनोद शुक्ल ने 12 दिसम्बर 2025 शुक्रवार को आगामी माघ मेला 2026 के परिप्रेक्ष्य में अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) वाराणसी अशोक कुमार वर्मा के साथ प्रयागराज रामबाग एवं झूसी रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया | अपने निरीक्षण के क्रम में अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल ने पहले प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया | निरीक्षण में उन्होंने प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं यथा प्लेटफार्म,यात्री आश्रय,पैदल उपरिगामी पुल, प्रतीक्षालय,वाटर बूथ,यूटीएस एवं पीआरएस टिकट काउंटरों,स्टेशन भवन,सर्कुलेटिंग एरिया,निकास एवं प्रवेश मार्ग,परिचालनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया |

निरीक्षण के क्रम में अपर महाप्रबंधक ने एटीवीएम से टिकट बिक्री एवं उससे निकले वाले प्लेटफार्म टिकट के बारे में संज्ञान लिया | इसके पश्चात उन्होंने माघ मेला के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु प्रयाराज रामबाग रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में महाकुम्भ मेले के दौरान निर्मित यात्री आश्रय केन्द्रों के साफ सफाई एवं उनके प्रसाधन,वॉटर बूथ,टिकट काउंटर आदि का निरीक्षण कर उनकी स्थिति की समीक्षा की | इसके साथ ही माघ मेला यात्रियों की सुरक्षा हेतु यात्री आश्रय केन्द्रों,प्रवेश एवं निकास मार्गो एवं टिकट काउंटरों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी हेतु पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया | साथ ही माघ मेला के दौरान यात्रियों की संख्या में अनुमानित वृद्धि को ध्यान में रखते हुए स्टेशन परिसर एवं पैसेंजर होल्डिंग एरिया की साफ सफाई,सुरक्षा तथा भीड़ के प्रबंधन के लिए व्यापक इंतजाम करने का निर्देश दिया |

श्री शुक्ल ने स्टेशन पर तैनात वरिष्ठ पर्यवेक्षकों एवं सम्बंधित अधिकारियों के साथ माघ मेला के दौरान मेला विशेष गाड़ियों के संचालन हेतु रेक हैंडलिंग,वाशिंग लाइन,बैरीकेडिंग,कर्मचारियों के इंतजाम,भीड़ प्रबंधन एवं किसी भी आपात स्थिती के समय आपदा प्रबंधन पर परिचर्चा कर समुचित कार्य योजना तैयार करने एवं उन सभी का अनुपालन करने का निर्देश दिया | अपने निरीक्षण के क्रम में अपर महाप्रबंधक श्री शुक्ल ने प्रयागराज रामबाग स्टेशन की आवासीय रेलवे कॉलोनी का भी निरीक्षण किया | निरीक्षण के क्रम में रेलवे आवास में बन रहे सड़क एवं नाले को एक लेवल में करने एवं रेलवे कॉलोनी के वाटर ड्रेनेज ठीक करने के लिये सम्बंधित को दिशा निर्देश दिया |

प्रयागजराज रामबाग स्टेशन पर निरीक्षण के क्रम में अपर महाप्रबंधक ने प्लेटफार्म संख्या चार और प्लेटफार्म संख्या पांच के मध्य शंटिंग के लिए बने प्लेटफॉर्म पर बने पुराने भवन को हटाने का सम्बंधित को निर्देश दिया | इसके पश्चात अपर महाप्रबंधक विनोद शुक्ल ने माघ मेला 2026 के परिप्रेक्ष्य में झूसी रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया और निरीक्षण के क्रम में स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन,मेला यात्रियों की सुख सुविधा,दैनिक यात्रियों हेतु निर्बाध आवागमन तथा स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाए रखने के लिए किये जा रहे कार्यों का गहन निरीक्षण किया |

इस दौरान उन्होंने पैसेंजर होल्डिंग एरिया में कचरा प्रबंधन करने एवं सर्कुलेटिंग एरिया में खाली पड़ी भूमि पर पार्क विकसित करने का निर्देश दिया | इस दौरान उन्होंने माघ मेला यात्रियों के लिए चालू की गई महाकुंभ के समय निर्मित की गई व्यवस्थाओं के दुबारा चालू किये जाने केके कार्यों का गहन निरीक्षण किया और सभी कार्य माघ मेला के पूर्व पूरा करने का निर्देश दिया साथ ही उन्होंने झूसी स्टेशन पर माघ मेला के लिये चल रहे कार्य को समय सीमा के अन्दर करने का निर्देश दिए तथा झूसी स्टेशन के सेकण्ड इन्ट्री गेट के पास वाये कचरे से युक्त मैदान को पार्क बनाने का निर्देश दिया |

निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक(परिचालन) अशोक कुमार वर्मा,मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर पुष्पेन्द्र कुमार वैश,मंडल विद्युत इंजीनियर कोचिंग दीपक यादव सहायक मंडल सुरक्षा आयुक्त एम.एन.यादव,सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक पशुपतिनाथ मिश्रा सहायक मंडल इंजीनियर(लाइन) मुक्ता सिंह,कोचिंग डिपो अधिकारी (बनारस) विनीत रंजन सहित वरिष्ठ पर्यवेक्षक उपस्थित थे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close