वाराणसी/उत्तरप्रदेश
अन्नपूर्णा भवन के निर्माण कार्य में अवरोध उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों को दी गई चेतावनी

बड़ागांव- वाराणसी । बड़ागांव विकासखंड के बरही नेवादा में अन्नपूर्णा भवन के निर्माण कार्य में अवरोध उत्पन्न करने वाले व्यक्ति पन्नालाल एवं विनोद पुत्र भोला एवं उसके परिवार की महिलाओं रेखा पत्नी स्व०राजेश, सुभावती पत्नी विनोद, इंदू पत्नी पन्नालाल एवं विशाल पुत्र स्व० राजेश को जिला विकास अधिकारी द्वारा निरीक्षण कर सख्त चेतावनी दी गयी।
जिला विकास अधिकारी विजय कुमार जायसवाल द्वारा चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि दोबारा अवरोध उत्पन्न करने की कोशिश की गई तो अभियोग पंजीकृत कराया जाएगा।
मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी हिमांशु चौबे सहित सप्लाई इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार शुक्ला, श्री बृजेश कुमार ADO-ISB/ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन वाराणसी के अध्यक्ष- बृजेश कुमार सिंह व ग्राम प्रधान आशीष कुमार भी उपस्थित रहे।






