वाराणसी/उत्तरप्रदेश

अच्छे रचनाकार को अपने आँख व कान खुले रखने चाहिए तभी वह यथार्थवादी रचनाएं लिख पायेगा – कवि प्रो० विकास शर्मा

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

वाराणसी:- महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के अंगेजी विभाग के तत्वावधान में ‘मीट द आथर’ कार्यक्रम में प्रख्यात उपन्यासकार व कवि प्रो० विकास शर्मा ने कहा कि अच्छे रचनाकार को अपने आँख व कान खुले रखने चाहिए तभी वह यथार्थवादी रचनाएं लिख पायेगा लेखक को विसंगतियों को अपनी लेखनी का विषय बनाना होगा | प्रो० विकास ने स्नातकोत्तर छात्रों / शोधार्थियों से रुबरु होते हुए कहा कि वह लिखते समय कल्पना का सहारा कम लेते हैं बल्कि अपने आस-पास की घटनाओं को उपन्यासों का विषय बनातें है |

प्रो० विकास ने अपने नये उपन्यास ‘ऑल हर फायर्स’ का जिक करते हुए कहा कि यह उपन्यास जेन जी की जीवन शैली, राष्ट्रीय शिक्षानीति, कृत्रिम बुध्दि ‘उच्च शिक्षा में अनियमितताएं व चाइल्ड एब्यूस जैसे गंभीर मुद्दे पर आधारित हैं | अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो० निशा सिंह ने कहा कि प्रो० विकास के उपन्यास समाज का आइना दिखाते है |

इस अवसर पर डॉ० किरन सिंह,डॉ० रीना चटर्जी,डॉ० आरती विश्वकर्मा, प्रो० नीरज कुमार,प्रो० पी०के० सिंह ने भी विचार व्यक्त किए | प्रश्न पूछे व उनकी रचनाओं के विषय में जानकारी दी संचालन डॉ० आराधना सिंह ने किया ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close