वाराणसी/उत्तरप्रदेश

अंतरराष्ट्रीय मंच पर गोपाल राय को बड़ी उपलब्धि,इंग्लैंड की संस्था द्वारा वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड से हुए सम्मानित

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

लखनऊ एवं बाराबंकी में कुलदीप मिश्रा के नेतृत्व में हुआ जोरदार स्वागत

सनातन धर्म को संगठित कर हिन्दुओ और हिन्दुत्व की सुरक्षा हेतु मिला सम्मान

लखनऊ /वाराणसी :- इंग्लैंड की प्रतिष्ठित संस्था वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस द्वारा भारत मंडपम,नई दिल्ली में एक भव्य अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन हुआ था | उक्त अवसर पर विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सनातन धर्म एवं संस्कृति के उत्थान हेतु किए गए उनके उल्लेखनीय एवं निरंतर योगदान के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया | यह सम्मान गोपाल राय को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लव जिहाद, आतंकवाद एवं जिहादी ताकतों के विरुद्ध उनके सक्रिय प्रयासों,सनातन संस्कृति की रक्षा,गौ रक्षा तथा पाकिस्तान,बांग्लादेश सहित विश्व के विभिन्न देशों में हिंदुओं एवं हिंदुत्व की सुरक्षा के लिए किए गए कार्यों के लिए प्रदान किया गया उनके प्रयासों की वैश्विक स्तर पर सराहना हुई है |

अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह के पश्चात गोपाल राय कार द्वारा नई दिल्ली से लखनऊ और लखनऊ आगमन पर गोमती नगर एवं चिनहट में जिलाध्यक्ष शिवम अवस्थी द्वारा स्वागत किया गया उसके बाद लखनऊ से बाराबंकी के लिए प्रस्थान किए | बाराबंकी जनपद के कोला गाबड़ी पेट्रोल पंप व कनक भारती मंदिर प्रांगड़ में राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने,समाज में एकता एवं समरसता स्थापित करने तथा सनातन मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया अपने संबोधन में गोपाल राय ने वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस के आयोजकों एवं चयन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं है बल्कि सनातन संस्कृति और उसके मूल्यों के लिए समर्पित प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान है उन्होंने यह भी संकल्प दोहराया कि भविष्य में भी वे देश विदेश में सनातन संस्कृति की रक्षा एवं उत्थान के लिए पूर्ण निष्ठा और समर्पण भाव से कार्य करते रहेंगे |

उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से मनीष राय, दिलीप सिंह,सत्या मिश्रा,अजय प्रताप सिंह,मनीष वर्मा,राज मिश्रा,शिवम अवस्थी,योगेश मिश्रा,रामेंद्र मिश्रा,अश्वनी मिश्रा,शशांक गुप्ता,अभिषेक वर्मा सहित इत्यादि सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close