दरभंगा (बिहार) – यूथ इंडिया डेवलपमेंट बोर्ड के द्वारा आज वर्चुअल बैठक किया गया। जिसमें संगठन विस्तार प्रभारी मनोज यादव व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर के अगुवाई में यह निर्णय लिया गया कि संगठन के एक-एक कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में सोशल मीडिया /मिडिया/ विडियो/ पोस्टर आदि के माध्यम से लोगों के बीच जागरूकता लाऐंगे।
इस दौरान बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि इस कोरोना जैसी महामारी से लड़ने में युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है। सरकार के द्वारा दिए जा रहे हैं कई सुविधा आमजन तक नहीं पहूंच पा रहा है। पंचायतों में मास्क का वितरण प्रखंड स्तर पर होने वाली थी, हर पंचायतों को सेनिटाइज करना था जो अभीतक नहीं हो पाया है। ऐसे भष्ट्र सिस्टम के खिलाफ लड़कर आमजनों को सरकार की हर सुविधा उपलब्ध करवाने का जिम्मा हम युवाओं पर है।
यूथ इंडिया के हर कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र का जिम्मा लेकर कार्य करें तो सचमुच इस विपदा के समय में भष्ट्राचार व गलत करने वालों पर नकेल कसा जा सकता है, व सरकार के हर सुविधा व जानकारी आमजनों तक पहूंचेगा तो जल्द ही ऐसे महामारी से हम सभी जीत पाएंगे।
इस दौरान बोर्ड के अजीत कुमार मुखिया, लालबाबू शर्मा, सत्यनारायण यादव,कृष्ण कुमार, मंजीत कुमार आदि मौजूद थे।


















