AIRA NEWS NETWORK – बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम विधा नगला में बीती रात मकान के अन्दर सो रहे परिजनों के ऊपर अचानक छत भरभरा कर गिर गई। जिससे मलवे में दबकर दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भेज कराया।
बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम विघा नगला के निवासी बृजेश पुत्र सुखराम सिंह अपनी पत्नी माधुरी देवी व बच्चों के साथ घर में बुधवार की रात में सो रहे थे। तभी अचानक मकान पर पड़ा डाट का लेंटर भरभराकर गिर पड़ा।धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आनन फानन में पति पत्नी औऱ बच्चो को मलबे से बाहर निकाला गया जहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलो को गम्भीर हालत को देखते हुए सैफई मेडिकल हॉस्पिटल रैफर कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बेवर थाना प्रभारी सुरेश चंद्र शर्मा पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां से घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया।


















