बॉलीवुड
Trending

तमन्ना भाटिया बोलीं- हर क्षेत्र में है नेपोटिज्म, लेकिन यह किसी की सफलता और असफलता तय नहीं करता

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद और पक्षपात पर अपनी राय रखने वालों में एक और नाम शामिल हो गया है, और वह नाम है तमन्ना भाटिया का, जो अपने आप को बॉलीवुड में आउटसाइडर कहती हैं। लगातार दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम करती रहने वाली तमन्ना कहती हैं, ‘मुंबई से आकर, जब मैंने तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम किया, तब मैं न ये भाषाएं जानती थी और न ही इंडस्ट्री में किसी को जानती थी।’

30 वर्षीया अभिनेत्री मानती हैं कि भाई-भतीजावाद हर क्षेत्र में है और यह किसी की सफलता और असफलता तय नहीं करता। उन्होंने कहा, ‘मेरे परिवार में कई सारे डॉक्टर्स हैं और अगर मैंने वो पेशा चुना होता, तो मेरे परिवार वाले मुझे गाइड करते। ऐसे ही अगर कल मेरा बच्चा एक्टर बनना चाहेगा, तो मैं भी शायद यही करूंगी। यह ऐसे ही काम करता है। लेकिन इंडस्ट्री में ऐसे कई एक्टर्स हैं, जिन्होंने अपने दम पर बिना फिल्मी बैकग्राउंड के ही नाम बनाया। अभिनेता शाहरुख खान को ही ले लीजिए। वह लीजेंड हैं। आज के दौर में आयुष्मान खुराना और कार्तिक आर्यन जैसे अभिनेताओं ने भी अपना एक अलग मुकाम बनाया है, और वह भी अपने दम पर।

SOURCE

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button