
Shefali jariwala Viral Photos: शेफाली जरीवाला (Shefali jariwala) ने पिछले साल जनवरी से दिसंबर तक खींची गई अपनी इन तस्वीरों को शेयर किया है, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी. शेफाली की हर तस्वीर में उनके पति पराग त्यागी भी पोज देते नजर आ रहे हैं, कभी स्विमिंग पूल तो कभी घर के अंदर की इनकी ये 12 तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर छा चुकी हैं. शेफाली की इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर बेहद पसंद किया जा रहा है.
Shefali jariwala Viral Photos: शेफाली जरीवाला (Shefali jariwala) ने वेलेंटाइन डे (Valentines Day) के मौके पर अपनी 12 तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इन सभी तस्वीरों में वह अपने पति पराग त्यागी के साथ नजर आ रही हैं. शेफाली ने पिछले साल जनवरी से दिसंबर तक खींची गई अपनी इन तस्वीरों को शेयर किया है, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी.
शेफाली के चाहने वाले लगातार उनकी तस्वीरों पर कमेंट कर इस जोड़ी की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं. शेफाली द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इन तस्वीरों को अब तक हजारों लाइक्स आ चुके हैं. शेफाली जरीवाला (Shefali Zariwala) को लोग आज भी साल 2002 में रिलीज हए गाने ‘कांटा लगा’ के लिए जानते हैं.






