शामली स्टैंड चौकी प्रभारी ललित शर्मा ने मात्र कुछ घँटों में चोरी हुई साइकिल को किया बरामद
मुज़फ्फरनगर – शामली स्टैंड चौकी प्रभारी ललित कुमार शर्मा के द्वारा ऐसे अभियुक्तों के खिलाफ सख्त अभियान को अमलीजामा पहनाते हुए एक शातिर साइकिल चोर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं। विदित हो कि वादी पीयूष शर्मा पुत्र अनिल शर्मा निवासी चरथावल बस अड्डा शहर कोतवाली मुज़फ्फरनगर ने अपनी साइकिल पार्किंग चरथावल बस अड्डे के निकट शामली स्टेंड पर खड़ी की हुई थी कि जभी किसी अज्ञात चोर के द्वारा साइकिल चोरी की गई थी।
जिसपर शामली स्टैंड चौकी प्रभारी ललित कुमार शर्मा ने चोरी हुई साइकिल को मात्र कुछ घँटों में ही बरामद कर चोर को गिरफ्तार कर डाला और उसके कब्जे से चोरी की साइकिल भी बरामद की। पकड़ा गया चोर शातिर किस्म का चोर है जिसके खिलाफ पूर्व में भी कई मुक़दमे दर्ज बताये जा रहें है
पकड़े गये साइकिल चोर का नाम जाहिद पुत्र यासीन निवासी मोहल्ला तगायान कस्बा व थाना चरथावल मुज़फ्फरनगर बताया जा रहा है। पकड़े गये अभियुक्त के खिलाफ शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया हैं।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















