SBI Wecare deposit scheme senior citizens can get more return of fixed deposits check details achs

[ad_1]
नई दिल्ली. देश के सबसे बड़े कर्जदाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कोरोना संकट के बीच मई 2020 में स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम (Fixed Deposit) शुरू की थी. इसके तहत वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizens) को अतिरिक्त 0.30 फीसदी ब्याज (Higher Return) दिया जाता है. इस योजना का नाम एसबीआई वीकेयर डिपॉजिट स्कीम (SBI WECARE Deposit Scheme) है. ये योजना सितंबर 2021 में समाप्त होने वाली थी, जिसे अब 31 मार्च 2022 तक के लिए बढ़ा दिया गया है. बता दें कि एसबीआई ने इस स्कीम की अवधि 5वीं बार बढ़ाई है.
5 साल या ज्यादा के जमा पर मिलेगा फायदा
एसबीआई वीकेयर डिपॉजिट स्कीम के तहत वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल या उससे ज्यादा की अवधि के खुदरा सावधि जमा (Retail Term Deposit) के लिए लागू ब्याज दर से 0.30 फीसदी अतिरिक्त ब्याज दिया जाता है. आसान शब्दों में समझें तो वरिष्ठ नागरिक वीकेयर डिपॉजिट स्कीम में निवेश कर सामान्य से 0.80 फीसदी ज्यादा ब्याज हासिल कर सकते हैं. बता दें कि एसबीआई वरिष्ठ नागरिकों को फिक्स्ड डिपॉजिट पर आम ग्राहकों के मुकाबले 0.50 फीसदी ज्यादा ब्याज देता है. बैंक फिलहाल 5 साल के डिपॉजिट पर सालाना 5.40 फीसदी ब्याज दे रहा है.
ये भी पढ़ें- कभी भी खरीद सकते हैं सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड, जानिए कैसे
2 करोड़ से कम के जमा पर मिलेगा लाभ
एसबीआई सामान्य तौर पर वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर 5.90 फीसदी सालाना ब्याज उपलब्ध कराता है. अब अगर सीनियर सिटीजन ने वीकेयर डिपॉजिट स्कीम में एफडी कराई है तो उसे 0.30 फीसदी अतिरिक्त ब्याज (Additional Interest) मिलेगा. दूसरे शब्दों में कहें तो वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल की एफडी पर 6.20 फीसदी सालाना ब्याज मिलेगा. ये दरें 8 जनवरी 2021 से प्रभावी हैं. यह ब्याज दर रिटेल टर्म डिपॉजिट यानी 2 करोड़ रुपये से कम के जमा पर हैं.
ये भी पढ़ें- PNB का फेस्टिवल ऑफर! Gold Loan पर ब्याज दर घटाई, होम और कार लोन पर भी ग्राहकों को मिलेगी छूट
कब नहीं मिलेगा अतिरिक्त ब्याज का फायदा
एसबीआई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, एसबीआई वीकेयर डिपॉजिट के तहत मिलने वाले अतिरिक्त ब्याज का फायदा नए अकाउंट और रिन्युअल कराने पर मिलेगा. इसमें एक शर्त भी है कि अगर आप मैच्योरिटी से पहले निकासी (Pre-Maturity Withdrawal) करेंगे तो आपको अतिरिक्त ब्याज का फायदा नहीं मिलेगा. यही नहीं आपको 0.50 फीसदी तक का जुर्माना (Penalty) भी देना पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें- अगर नहीं है नौकरी तो भी मिलेगा किफायती दरों पर Home Loan, जानें कौन-से बैंक दे रहे हैं ये सुविधा
एसबीआई बीकेयर के लिए ब्याज दरें
– योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को 7-45 दिन के डिपॉजिट पर 3.4 फीसदी ब्याज मिलेगा.
– इसके अलावा 46-179 दिन के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 4.4 फीसदी ब्याज दर लागू है.
– एसबीआई 180-210 दिन के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 4.9 फीसदी दे रहा है.
– 211 दिन से लेकर 1 साल से कम अवधि के डिपॉजिट पर 4.9 फीसदी ब्याज मिलेगा.
– 1 साल से लेकर 2 साल से कम अवधि के एफडी पर 5.5 फीसदी ब्याज दिया जाएगा.
– स्टेट बैंक 2 साल से लेकर 3 साल से कम के जमा पर 5.6 फीसदी ब्याज दे रहा है.
– इसके अलावा 3 साल से लेकर 5 साल से कम के डिपॉजिट पर 5.8 फीसदी ब्याज दर है.
– सबसे ज्यादा 6.20 फीसदी ब्याज 5 से लेकर 10 साल तक के डिपॉजिट पर मिलेगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Bank FD, Bank interest rate, Bank rates, Fixed deposits, Interest Rates, Investment and return, Sbi, State Bank of India
Source link


















