बिज़नेस

IRCTC share price jumped to rupees 5500 know future trend investment and return share price achs

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

[ad_1]

नई दिल्‍ली. भारतीय रेलवे (Indian Railway) की सहयोगी कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) के शेयर की कीमत बृहस्‍पतिवार यानी 14 अक्‍टूबर 2021 को 5,000 रुपये के स्तर को पार कर गई. आज बाजार बंद होने पर आईआरसीटीसी का शेयर भाव (IRCTC Share Price) 5,485 रुपये के सर्वोच्‍च स्‍तर पर पहुंच चुका था. आईआरसीटीसी के शेयर 76 रुपये की बढ़त के साथ खुले और फिर लगातर बढ़ते गए. बाजार बंद होते-होते इसमें 11.28 फीसदी का तगड़ा उछाल दर्ज किया गया.

कहां तक जा सकती है शेयर की कीमत
विशेषज्ञों का मानना है कि अभी कंपनी के शेयर का सर्वोच्‍च स्‍तर (All-time High) आना बाकी है. उनका कहना है कि इंडियन रेलवे की सहयोगी कंपनी का स्टॉक जल्‍द ही 5,800 रुपये के स्तर तक जा सकता है. दरअसल, जुलाई-सितंबर 2021 तिमाही के दौरान ट्रेन के टिकटों की बुकिंग करीब दोगुनी हो गई है. इसका असर आईआरसीटीसी के दूसरी तिमाही के नतीजों पर भी देखने को मिलेगा. ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग में कंपनी का करीब-करीब एकाधिकार है. ऐसे में कंपनी के शेयर की कीमत में बढ़ोतरी जारी रहने की उम्मीद है. इसके अलावा कंपनी हॉस्पिटैलिटी सेगमेंट में भी डायवर्सिफाई कर रही है, जिससे कंपनी के शेयर प्राइस में तेजी को बढ़ावा मिल रहा है.

ये भी पढ़ें- Gold Price Today: सोना ताबड़तोड़ तेजी के साथ 47 हजार के करीब पहुंचा, चांदी में बड़ा उछाल, देखें लेटेस्‍ट भाव

कंपनी कारोबार विस्‍तार पर दे रही ध्‍यान
आईआरसीटीसी आक्रामक तरीके से अपने हॉस्पिटैलिटी बिजनेस पर ध्यान दे रही है. यह होटलों, टूर एंड ट्रैवल सर्विस प्रोवाइडर्स और लोकल फूड सप्लायर्स के साथ नए सिरे से गठजोड़ कर रही है. आईआरसीटीसी चलती ट्रेनों में अपने फूड चेन बिजनेस पर भी ध्यान दे रही है. इसके अलावा कंपनी ने कई एयरलाइंस से भी समझौता किया है. ऐसे में इसने बाजार को भरोसा दिलाया है कि यह भविष्य में सिर्फ भारतीय रेलवे के ई-टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म के तौर पर सीमित नहीं रहेगी बल्कि पूरी तरह से हॉस्पिटैलिटी सर्विस प्रोवाइडर के तौर पर उभरेगी.

ये भी पढ़ें- SBI WECARE: खास ग्राहकों को FD पर मिलेगा 0.80 फीसदी ज्‍यादा ब्‍याज, मार्च 2022 तक है निवेश का मौका

क्‍या करें निवेशक
च्वॉइस ब्रोकिंग के कार्यकारी निदेशक सुमीत बगाड़िया ने निवेशकों को मौजूदा स्‍तर पर खरीदारी की सलाह दी है. उन्‍होंने कहा कि आईआरसीटीसी के शेयरों को 5,000 रुपये के नीचे मजबूत सपोर्ट हासिल है. जिन लोगों के पोर्टफोलियो में यह स्टॉक है, उन्हें 4950 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ निवेश बनाए रखना चाहिए. शॉर्ट-टर्म में यह शेयर 5,600 से 5,800 रुपये के स्तर तक जा सकता है. मौजूदा स्तर पर इसमें पोजीशनल खरीदारी की जा सकती है. हालांकि, स्टॉप लॉस 4,950 पर बनाए रखना चाहिए.

**(Disclaimer: निवेश करने से पहले सर्टिफाइड फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह जरूर लें. निवेश सलाह च्‍वाइस ब्रोकिंग का निजी विचार है. निवेश पर किसी भी नफा-नुकसान के लिए News18 Hindi जवाबदेह नहीं होगा. )

Tags: Earn money from home, Indian Railway Catering and Tourism Corporation, Indian Railway news, Investment and return, Irctc, Share market, Stock Markets

[ad_2]
Source link

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button