
नजीबाबाद – बरसों से चली आ रही बिजली एवं पानी समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है! नजीबाबाद की सर ज़मी पर बड़े से बड़े नेता आए और और बिजली पानी की समस्या दूर करने के लिए बड़े-बड़े दावे और वादे किए, परंतु अगर देखा जाए तो सारे के सारे दावे और वादे खोखले साबित हुए! अभी तक नगर की बिजली एवं पानी की कटौती की समस्या से छुटकारा नही मिल पाया हैं! गर्मियों में तो बिजली एवं पानी कटौती की मार नगर की जनता झेलती ही है, परंतु अब तो सर्दियों में भी पानी एवं बिजली की कटौती जो़रों से की जा रही है! जब भी बिजली विभाग का मन होता है,, बिजली गायब कर देते है! पानी का भी यही हाल हैं!
मामला नगर के मौहल्ला रम्पुरा का है रम्पुरा की जनता का कहना है, कि सुबह सवेरे न तो ताज़ा पानी मिलता है और न बिजली! जिसकी वजह से मोहल्ले वासी अधिक परेशान है! उनका कहना की सुबह के वक्त ही घरेलू कार्य अधिक होने के कारण ताज़ा पानी नही मिल पाता है, अगर मोटर के द्वारा मिल भी जाए तो दूसरी ओर बिजली विभाग भी अपना जलवा देखा कर बिजली कर देते है, और घंटो घंटो बिजली गायब ही रहती है! न तो पानी मिलता है,और न ही बिजली! दोनो ही सुबह सवेरे के घरेलू कार्यों के लिए सबसे महत्वपूर्ण होती है!अब पैसे वाले तो अपना काम समरसेबिल, और मोटर से चला लेते है, सवाल ये है कि अब ऐसे में गरीब करे तो क्या करे??
वहीं दूसरी ओर विधानसभा 2022 के चुनाव सर पर होने के कारण लगभग सभी पार्टियों ने बड़े बड़े दावे फिर से शुरू कर दिए है, कि अब की बार बिजली का बिल हाफ! इतना ही नहीं कई पार्टियों ने तो बिजली का बिल माफ की भी घोषणा कर रखी हैं! अब ये तो 2022 में ही पता चलेगा की बिजली का बिल हाफ होता या माफ या फिर से बिजली ही साफ,मतलब फुल कटौती! ताज़ा पानी न मिलने की समस्या को देखते हुए मोहल्ले वासियों ने नगरपालिका से समाचार के माध्यम से कहा कि सुबह के वक्त ताज़े पानी की सुविधा उपलब्ध कराई जाए,,,अन्यथा सुविधा ना मिलने पर नजीबाबाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा!
सरफराज अहमद की रिपोर्ट


















