आगामी विधानसभा चुनाव को शांति पूर्ण सम्पन्न कराने के लिए तैयारी शुरू
नहटौर – उच्चाधिकारियों के आदेश पर स्थानीय पुलिस ने आगामी विधानसभा चुनाव को शांति पूर्ण सम्पन्न कराने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में मंगलवार को उपनिरीक्षक संजीव कुमार था हरवीर सिंह ने क्षेत्र के गाँव ढकौली, सीकरी बुजुर्ग, महमूदपुर मिलक उर्फ बच्चेवाला, ताहरपुर टप्पा उर्फ फुलसंदी, खेडी जट सहित कई गाँवों के बूथों का भौतिक सत्यापन किया तथा वहाँ उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी जुटाई।
साथ ही गाँव के ग्राम प्रधानों, प्रधानाध्यापकों, वीएलओ, राशन डीलरों, चौकीदारों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशाओं, गणमान्य लोगों तथा शरारती तत्वों की सूची तैयार की। इस संबंध में उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत उक्त जानकारियाँ एकत्रित की जा रही हैं ताकि चुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराया जा सके। उन्होंने बताया कि शरारती तत्वों को मुचलका पाबंद किया जायेगा ताकि चुनाव में किसी भी प्रकार का व्यवधान होने पर उनके विरूद्ध तत्काल कार्यवाही की जा सके।
महकार सिंह तोमर की रिपोर्ट


















