विवादों में रहकर खूब पूनम पांडे ने कमाया नाम, जानिए क्यों GOOGLE ने किया था बैन
AIRA NEWS NETWORK – कुछ सेलेब्स खबरों में रहने के लिए कथित रूप से अलग-अलग हथकंडे अपनाते हैं. विवाद और बोल्ड लुक की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहने वाली पूनम पांडे (Poonam Pandey) आज अपना 31वां जन्मदिन (Poonam Pandey Birthday) मना रही हैं. पूनम पांडे इन दिनों कंगना रनौत के रियलिटी शो के ‘लॉक अप’ में नजर आ रही हैं. पूनम पांडेय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं लेकिन ज्यादातर सेमी न्यूड तस्वीरें शेयर करती हैं. पूनम पांडेय ने फिल्म में सफल करियर बनाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली.
पूनम पांडे एक के बाद एक कई कंट्रोवर्सी का शिकार हो चुकी हैं. कभी उनकी तुलना सनी लियोनी से की गई थी. तब उन्होंने कहा था, ‘पता नहीं लोग मेरी तुलना सनी लियोनी से क्यों करते हैं. मैं बॉलीवुड में एक्टिंग करने के लिए आई हूं और एक्टिंग ही करूंगी. पूनम पांडे हमेशा कंट्रोवर्सी की वजह से चर्चा में रहती हैं. आज पूनम के जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में बताते हैं.
न्यूड होने का किया ऐलान
2011 में ही पूनम पांडे चर्चा में कंट्रोवर्सी की वजह से आई थीं. दरअसल, 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप चल रहा था जिसमें भारत शानदार प्रदर्शन कर रही थी. तभी उन्होंने बीसीसीआई को एक खत लिखा था कि अगर टीम इंडिया वर्ल्ड कप जीतती है तो वो सेलिब्रेट करने के लिए न्यूड हो जाएंगी. हालांकि, बीसीसीआई ने उन्हें ऐसा करने की इजाजत नहीं दी थी.
बाथरुम वीडियो ने मचाया तहलका
पूनम पांडे अपनी हॉट अदाओं की वजह से भी चर्चा में रहती हैं. लेकिन, उन्होंने हंगामा तब कर दिया था जब सोशल मीडिया पर उन्होंने बाथरुम में डांस करते हुए वीडियो लीक कर दिया था. बाद में यूट्यूब ने इस वीडियो को ब्लॉक कर दिया था, पूनम पांडे अपनी इस हरकत की वजह से भी खूब चर्चा में रही थीं.
जब हुई थी अरेस्ट
पूनम पांडे लॉकडाउन के दौरान भी विवाद में फंस गई थी. दरअसल, लॉकडाउन के बीच वो अपने पति सैम के साथ घूमने निकली थीं और नियम उल्लंघन के मामले में उन्हें मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था.
पति पर लगाए मारपीट के आरोप
पूनम पांडे ने अपने पति सैम पर मारपीट का आरोप लगाया था. उन्होंने सैम के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी और उन्हें अरेस्ट भी किया गया था. पूनम पांडे ने हाल में ‘लॉक अप’ में खुलासा किया था कि उन्हें सैम बुरी तरह पीटा करते थे.
गूगल ने हटा दिया था एप
2017 में पूनम पांडे ने एक एप लॉन्च किया था जिसका नाम उन्होंने ‘पांडे एप’ रखा था. लेकिन बोल्ड कंटेट की वजह से उनके एप को गूगल ने प्ले स्टोर से घंटे भर में ही बैन कर दिया था.


















