कन्नौज – गंगा दशहरा की पूर्ब संध्या पर समाजबादी पूर्व ब्लाक प्रमुख नबाब सिंह यादव द्वारा पिछले करीब सात बरसों से गंगा आरती का आयोजन चलता आ रहा हैं उसी की कड़ी में आज सायं कालीन गंगा आरती का आयोजन किया जिस में जम कर बिना मास्क के सोसल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई गई। गंगा आरती से महज चंद कदमों की दूरी पर तैनात चौकी तथा सदर कोतवाली पुलिस भी आस्था के आगे नत मस्तक बनी रही जब कि प्रदेश सरकार के निर्देशों का पालन कराने के बजाय लाचार बनी दिखाई दी।
एम्स के डायरेक्टर गुलेरिया ने कल ही ये आशंका जताई की अगर नियमों की अनदेखी की गई तो दो से तीन सप्ताह में ही कोरोना की तीसरी लहर दूसरी लहर से भयानक रूप ले लेगी। बताते चलें की प्रदेश में अभी भी सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों पर पाबंदियाँ लगी हुई हैं इसके बाबजूद राजनैतिक दलों से सम्बंधित लोग राजनीति चमकाने के लिए ऐसे कितने ही आयोजनों को करके महामारी को बढ़ाबा देते नजर आएंगे।अगर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन का यही हाल रहा और नेतागण ऐसी ही भीड़ जुटाते रहे तो तीसरी लहर को जल्द दावत मिल जायेगी।


















