युवा मंच संगठन एवं अल्पसंख्यक युवा आवाज की तरफ से सभी को कुंडे के मुक़दस त्यौहार की दिली मुवारक़बाद बधाइयां
AIRA NEWS NETWORK – मुस्लिम समाज आज कुंडे का त्यौहार मना रहा । मुस्लिम समाजजनों ने घर-घर खीर-पूड़ी बनाकर फातेहा पढ़ी। कुंडे का पर्व हजरत इमाम जाफर सादिक रह. अलैह की याद में मनाया गया। मान्यता है कि इस दिन खीर-पूड़ी बनाकर कुंडे में रखकर मांगी गई मुराद पूरी होती है। सुबह 5.45 बजे फजर की नमाज के बाद घर-घर में फातिहा पढ़कर समाजजनों ने कुंडे सजाए। इनमें पकवान रखे। मौलाना साहब ने इमाम जाफर के नाम की फातिहा पढ़ी।
इसके बाद लोगों ने रिश्तेदारों को अपने घर बुलाकर पकवान खिलाए। दिनभर नगर में बच्चों व युवाओं की टोलियां नजर आई। इस दौरान बुजुर्गों ने बच्चों को दुआएं भी दी। शाम को 5.30 बजे असर की नमाज व 7 बजे मगरिब की नमाज बाद त्योहार संपन्न हुआ। अल्पसंख्यक युवा आवाज के अध्यक्ष हामिद रसूल ने बताया कि इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार यह रज्जब के महीने की 22वीं तारीख को मनाया जाता है और मुस्लिम मजहब में इस त्यौहार का बेसब्री इंतज़ार रहता है ।
युवा मंच संगठन के अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता ने सभी मुस्लिम समाज के लोगो को कुंडे के पर्व की मुवारक़बाद शुभकामनाएं दी और अपने साथी भाइयों के घर जाकर कुंडे खीर जैसे पकवान खाये ।


















