NBDK प्रोडक्शन के नई फ़िल्म-मुझे स्कूल नही जाना

रास्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 130 से ज्यादा अवार्ड किया हासिल..
NBDK प्रोडक्शन के बैनर तले बनी हिंदी फिल्म “मुझे स्कूल नही जाना” शीर्षक इस फ़िल्म को लेकर प्रोडक्शन हाउस द्वारा संवादमेल का आयोजन किया गया।
बच्चों पर आधारित ये फ़िल्म स्कूल और बच्चों से जुड़ी सभी समस्याओं को लेते हुए सच्ची कहानी और आज के समाज बेवस्था को बखूबी दर्शाया गया।
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मूवी ने अबतक 130 से ज्यादा अवार्ड हासिल कर चुके हैं।
इस फ़िल्म के निर्माता निपुन ढोलूवा ने बताया कि इस फ़िल्म जो कि हमारे समाज के आजकल की बच्चों पर आधारित है,
इसलिए ये फ़िल्म हिंदी में बनने की निर्णय लिया, ताकि देश के सभी दर्शकों समझने में आसानी हो और इस मूवी की लाभ उठा सके।
आजकल के स्कूली बच्चों के मानसिकता को दर्शाने की कोशिश की गई है।
स्कूल के चार दीवारों के बीच छात्र- छात्रा और स्कूल टीचरों का संबंध कैसे होते है उसे प्रकट करने का प्रयास किया गया है।
निर्माता निपुन ढोलूवा ने बताया कि ये फ़िल्म बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास में विशेष भूमिका निभाई है।
हिंदी में बनी ये मूवी निर्माता/निदेशक निपुन ढोलूवा के पहली हिंदी फिल्म है,जिसमे असम के कलाकारों के अलावा बॉलीवुड के भी कोई कलाकारों ने अपनी अदाकारी दिखाई।
फ़िल्म निर्माता के कहना है कि ये फ़िल्म जो है ये आज के समाज के हर घर की कहानी है।
दर्शकों को बहुत पसंद आनेवाले है ये फ़िल्म।
जानकारी के मुताबिक इस मूवी में बाल दिवस के अबसर पर दो गुवाहाटी के दो स्कूलों में प्रदर्शन किया जाएगा।
इस फ़िल्म के कलाकार हैं-
कैथरीन ढोलूवा,सोनिका चोपड़ा, रेशमी गुप्ता,रिया शिड्वानी और निपुन ढोलूवा।
बॉलीवुड के गायिका जसपिंदर नुरुल्ला ने इस फ़िल्म के गीतों में अपनी आवाज़ दी है।


















