बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ फ्लाइट में हुई बदतमीजी, गुस्से में सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास

AIRA NEWS NETWORK – बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को आप आए दिन एयरपोर्ट पर स्पॉट कर सकते हैं. हाल ही में एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह (Chitrangda Singh) ने भी हवाई सफर किया लेकिन इस सफर के दौरान उनके साथ बदतमीजी हुई और इस बात को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के द्वारा उठाया है. उनका मैसेज पढ़कर लग रहा है कि एक्ट्रेस को कितना बुरा लग रहा है कि उनके साथ ठीक से व्यवहार नहीं हुआ.
चित्रांगदा हुईं नाराज
हाल ही में फिल्म बॉब बिस्वॉस में नजर आने वाली चित्रांगदा सिंह (Chitrangda Singh) हाल में गो फर्स्ट फ्लाइट (Go Air) में ट्रैवल कर रही थीं और इसी दौरान एक्ट्रेस एयर होस्टेस के व्यवहार से इतनी नाराज हुईं कि असभ्य करार दे दिया. निराश एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर हवाई जहाज के अंदर से कुछ वीडियो शेयर किया है जिसमें वो एयरहोस्टेस के खराब व्यवहार को दिखाती हुई नजर आ रही हैं. इसके साथ ही अपना बुरा एक्सपीरिएंस शेयर करते हुए जमकर भड़ास निकाली है. अभिनेत्री ने फ्लाइट के अंदर का एक वीडियो साझा करते हुए असभ्य एयर होस्टेस को लताड़ा और कहा कि वह बहुत निराश हैं.


















